Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 07, 2025, 06:49 PM (IST)
WhatsApp
WhatsApp ने फाइनली लंबे इंतजार के बाद Message Translations फीचर रिलीज कर दिया है। यह फीचर iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है, जिसे वह आज मंगलवार से एक्सेस कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स मैसेज को 21 अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं, जिसमें Hindi, English, French, German जैसे कई भाषाओं का सपोर्ट मौजूद है। आईओएस यूजर्स App Store के जरिए WhatsApp को अपडेट करके इस फीचर को पा सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning
WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए आज मंगलवार से नया Message Translations फीचर रोलआउट कर दिया है। Techlusive टीम मेंबर्स ने खुद अपने iPhone में इस फीचर को प्राप्त करने की पुष्टी की है। अगर आपके आईफोन में अभी-तक यह फीचर नहीं आया है, तो आपको अपना व्हाट्सऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड
जैसे कि हमने बताया इस फीचर के जरिए यूजर्स को 21 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इन भाषाओं की लिस्ट में Arabic, Chinese (Mandarin, Simplified), Chinese (Mandarin, Traditional), Dutch, English (UK), English (US), French, German, Hindi, Indonesian, Italian, Japanese, Korean, Polish, Portuguese (Brazil), Russian, Spanish, Thai, Turkish, Ukrainian और Vietnamese. और पढें: WhatsApp का पूरा मजा लेना है? पहले बदलें ये 7 जरूरी सेटिंग्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी ने Message Translations फीचर पिछले महीने ही ऑफिशियली अनाउंस कर दिया था। इस फीचर के जरिए यूजर्स पर्सनल चैट, ग्रुप चैट व चैनल्स में मैसेज ट्रांसलेशन फीचर को एक्सेस कर सकेंगे।
सबसे पहले अपने iPhone में WhatsApp ओपन करें।
इसके बाद किसी भी चैट को ओपन करें, जिसका भी मैसेज आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
अब उस मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करें, जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
इसके बाद आपके सामने Pin, Translate, Delete व More जैसे ऑप्शन आ जाएंगे।
यहां आप Translate पर क्लिक मैसेज को ट्रांसलेट कर सकेंगे। इसके लिए आपको पहले उस लैंग्वेज को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा।