Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 08, 2025, 05:47 PM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ऐप को और भी मजेदार बनाने के लिए कुछ नए फीचर पर काम कर रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नया फीचर डेवलप कर रहा है। यह फीचर्स किसी भी चैट या फिर ग्रुप में आए मैसेज को प्राइवेट तरीके से संक्षेप करेगा। इस फीचर के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज
WhatsApp Message summarization फीचर अभी डेवलमेंट फेज में है। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.15.12 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप चैट, ग्रुप और चैनलों में मैसेज को प्राइवेट तौर पर संक्षेप करने करने की सुविधा पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर
स्क्रीनशॉट में अनुसार, व्हाट्सऐप एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को मैसेज के निजी सारांश देंगे। इस फीचर को भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट में जारी किया जाना है। खासतौर पर यह फीचर तब काम आएगा, जब यूजर्स को किसी भी चैट में एक निश्चित संख्या में नए मैसेज आते हैं, तो वे मेटा AI का यूज करके नए मैसेज का संक्षेप पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस एक बटन पर क्लिक करना होगा। इससे उन्हें सारे मैसेज पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। अगर आप मैसेज का संक्षेप करने वाला ऑप्शन सिलेक्ट करते हैं तो यूजर्स मैसेज को संक्षेप करना सिलेक्ट करते हैं, तो एक प्राइवेट रिक्वेस्ट आएगी। और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे
प्राइवेट संक्षेप यह सुनिश्चित करेगा कि मैसेज का कंटेंट पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इसमें व्हाट्सऐप, मेटा या किसी थर्ड पार्टी के कॉन्टेक्ट में न आए। फिर संक्षेप को सुरक्षित रूप से डिवाइस पर वापस कर दिया जाता है। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए मददगार होगी, जो एक्टिव ग्रुप चैट का हिस्सा हैं। ध्यान रखें कि फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में रिलीज किया जाएगा।