comscore

WhatsApp ग्रुप एडमिन को मिली नई सुविधा, अब ग्रुप मेंबर को दे सकेगा एक खास पावर

WhatsApp ग्रुप सेटिंग के लिए एक नया यूजर इंटरफेस लेकर आया है। यह ग्रुप एडमिन को नई पावर दे रहा है, जिससे वह यह सिलेक्ट कर सकते हैं कि कौन ग्रुप में नया मेंबर जोड़ सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 09, 2023, 10:04 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp मे ग्रुप सेटिंग पेज का यूजर इंटरफेस बदल दिया है।
  • नए UI के साथ एक नया Add other participants ऑप्शन मिल रहा है।
  • व्हाट्सऐप ने हाल में Channels फीचर भी रोल आउट किया है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स ला रहा है। हाल में कंपनी ने Telegram जैसा Channels फीचर अनाउंस किया है। अब Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ग्रुप सेंटिग स्क्रीन के लिए नया यूजर इंटरफेस (UI) रोल आउट कर रहा है। नए यूजर इंटरफेस के साथ यूजर्स को सेटिंग पेज पर नया Add Other Participants का ऑप्शन मिल रहा है। अपडेटेड UI को सभी के लिए लाया गया है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp New Group Settings Interface

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Group Settings- new interface फीचर की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, App Store पर रिलीज किए गए WhatsApp for iOS 23.11.78 update के साथ रीडिजाइन ग्रुप सेटिंग स्क्रीन देखने को मिल रही है। हालांकि, कंपनी ने चैंजलॉग में इसकी जानकारी नहीं दी है। परन्तु WABetainfo के यह कन्फर्म किया है कि इसे वायडली रोल आउट किया जा रहा है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

यूजर्स को मिल रहा नया ऑप्शन

ग्रुप सेटिंग स्क्रीन के इस नए यूजर इंटरफेस के साथ व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए ग्रुप को मैनेज करना और भी आसान हो जाएगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें नई ग्रुप सेटिंग स्क्रीन देखने को मिल रही है। नए यूजर इंटरफेस में एक नया ऑप्शन Add Other Participants दिया गया है।

इस ऑप्शन के जरिए ग्रुप एडमिन को यह सिलेक्ट करने की सुविधा मिलेगा कि ग्रुप में कौन नया मेंबर जोड़ सकता है। इस ऑप्शन को ऑफ करने पर केवल ग्रुप एडमिन ही अन्य मेंबर्स को ऐड कर पाएंगे। इसके अलावा, सेटिंग पेज पर Edit Group Settings, Send Messages और Approve New Participants का ऑप्शन भी मिल रहा है।

WhatsApp

यदि आपको अभी नया ग्रुप सेटिंग पेज नहीं दिख रहा है तो ध्यान दें कि आने वाले हफ्तों में कुछ अकाउंट को यह मिल जाएगा। भले ही यह आधिकारिक चेंजलॉग में बताया नहीं गया हो। इसके लिए ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप को अपडेट करते रहें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इन यूजर्स के लिए आया नया इंटरफेस

ध्यान रखें कि ग्रुप सेटिंग्स स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं। साथ ही, टेस्टफ्लाइट से बीटा वर्जन का यूज करने वालों के लिए भी उपलब्ध है।