Published By: Rohit Kumar | Published: May 17, 2023, 10:31 AM (IST)
WhatsApp एक मैसेजिंग ऐप है और इसने भारत में करीब 36 लाख मोबाइल नंबर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। इन अकाउंट का संबंध फ्रॉड से पाया गया था। इसकी जानकारी केंद्रीय टेलिकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया है। मंत्री ने यह बाद डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम द्वारा Sanchar Saathi वेबसाइट पेश करते हुए कही है। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि मेटा के स्वामित्व वाले ऐप के साथ सहमति बन गई है कि अगर कोई भी मोबाइल फोन नंबर फर्जीवाड़े में लिप्त पाया जाता है तो उस अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दें। यह जवाब उन्होंने एक सवाल के पूछे जाने पर दिया था कि सरकार व्हाट्सऐप के जरिए होने वाले फ्रॉड को लेकर सरकार क्या कर रही है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
मंत्री ने आगे बताया है कि वे व्हाट्सऐप से बातचीत कर रहे हैं और वह भी कस्टमर की सुरक्षा को लेकर काफी सक्रिय हैं। व्हाट्सऐप कस्टमर सेफ्टी को काफी अहम मानता है। इसके साथ ही OTT प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया जा रहा है और वे उन अकाउंट को डिरजिस्टर कर रहे हैं, जो फ्रॉड जैसे कामों में संदिग्ध पाए जा रहे हैं। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
बीते कुछ साल के दौरान भारतीय यूजर्स को कई अंतरराष्ट्रीय नंबर से मैसेज और कॉल्स आ रहे हैं, जिनकी कई लोग रिपोर्ट भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कई यूजर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन नंबर की कंट्री कोड के साथ जानकारी भी शेयर की है, जिसमें इंडोनेशिया (+62), वियतनाम (+84), मलेशिया (+60), केन्या (+254) और इथोपिया (+251) हैं।
व्हाट्सऐप ने प्रेस नोट जारी करके मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। साथ ही बताते चलें कि व्हाट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर और उसकी सिक्योरिटी को स्ट्रांग कर रहा है। बीते कुछ साल के दौरान व्हाट्सऐप पर फ्रॉड कॉल्स और मैसेज की संख्या में इजाफा हुआ है।