Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 11, 2025, 09:43 AM (IST)
WhatsApp में एक कमाल का फीचर आने वाला है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Groups को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नई सुविधा लाने पर काम कर रही है। इसके बाद ग्रुप चैट्स में अलग-अलग मेंबर्स को विभिन्न लेबल दिए जा सकेंगे। इससे ग्रुप में मौजूद लोगों को पहचानना और भी आसान हो जाएगा। व्हाट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर का नाम Group chat member label है। आइये, इस फीचर को यूज करने का पूरा तरीका जानते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Group chat member label के डेवलपमेंट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.4.3 update से पता चला है कि कंपनी ग्रुप्स के लि नया फीचर ला रही है। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
इस फीचर की मदद से ग्रुप में जुड़े लोगों को एक लेबल दिया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी स्कूल का ग्रुप है और उसमें प्रिंसिपल, हेड टीचर, क्लास टीजर आदि हैं, तो उनके नाम के साथ लेबल भी जोड़ पाएंगे। इससे ग्रुप में शामिल अन्य लोगों को आसीन से पता चल जाएगा कि प्रिंसिपल, हेड टीचर आदि कौन है।
इस नए फीचर के साथ ग्रुप के सदस्य चैट के भीतर एक व्यक्तिगत लेबल का यूज करके अपने रोल को बता सकेंगे। हालांकि, ये लेबल केवल उस खास ग्रुप में ही दिखाई देंगे, जहां उन्हें असाइन किया गया है। इसका मतलब यह है कि यदि किसी यूजर का एक ग्रुप में स्पेसिफिक रोल है, तो वह लेबल अन्य ग्रुप्स में नहीं ले जाया जाएगा, जिससे इन व्यक्तिगत लेबल के बारे में प्राइवेसी बनी रहेगी।
रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यूजर्स को “कोच” या “अध्यक्ष” और किसी बच्चे के माता-पिता जैसे लेबल सुझाब के तौर पर दिए जाएंगे। ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे कुछ समय बाद पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद फीचर स्टेबल वर्जन के लिए जारी होगा।