Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 05, 2025, 10:39 AM (IST)
WhatsApp ने कुछ समय फोटो और वीडियो एल्बम भेजने के लिए एक नया गैलरी इंटरफेस रिलीज किया था। हालांकि, इसे अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ कई फोटो या वीडियो सिलेक्ट कर सकते हैं। इससे मीडिया-शेयरिंग एक्सपीरियं को बेहतर बनाया गया है। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नए फीचर Edit Album Caption पर काम कर रहा है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे एल्बम के कैप्शन को एडिट करने के लिए लाया जा रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली लोकप्रिय वेबसाइट WAbetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप Edit Album Caption फीचर पर काम कर रहा है। यह जानकारी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.3.12 update से मिली है। और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर
अभी शेयर की गई एल्बम पर दिए गए कैप्शन को एडिट नहीं किया जा सकता है। इस समस्या से झुटकारा के लिए कंपनी इस नए फीचर को डेवलप कर रही है। इसकी मदद से यूजर्स एल्बम शेयर करने के बाद भी उसके कैप्शन को एडिट कर पाएंगे। और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे
हालांकि, अभी भी यूजर्स सिंगल मीडियो को भेजने के बाद उसका कैप्शन एडिट कर सकते हैं। यह सुविधा एल्बम के लिए नहीं है। कंपनी ने इसे लाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यूजर्स को इसके लिए थोड़ा लंबा इतंजार करना होगा, क्योंकि फीचर तैयार होने के बाद पहले टेस्टिंग के लिए कुछ लीक बीटा यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। सफल टेस्टिंग के बाद फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगा।
व्हाट्सऐप और भी कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ सुविधाएं बीटा यूजर्स को रोल आउट कर दी गई हैं, जो जल्द भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ स्टेबल वर्जन पर रोल आउट किया जाएगा।