Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 08, 2024, 08:35 AM (IST)
WhatsApp में पिछले काफी दिनों से कई नए फीचर्स आ रहे हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए कंपनी विभिन्न नए फीचर पर काम कर रही है। अब यूजर्स के लिए एक नया Delete preset chat lists फीचर रोल आउट किया जा रहा है। इसकी मदद से यूजर् चैट लिस्ट में से किसी भी फिल्टर को डिलीट कर सकते हैं। साथ ही, उनके पास चैट लिस्ट को रीऑर्डर करने का भी ऑप्शन है। हालांकि, अभी यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स के लिए लाया जा गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज
गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.23.23 update से पता चला है कि कंपनी Delete preset chat lists फीचर रोल आउट कर रही है। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर
इसे अभी एंड्रॉयड के चुनिंदी बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। इसके बाद फीचर को स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे
स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप ओपन करते ही सबसे ऊपर सर्च बार के नीचे आ रहे चैट लिस्ट में किसी भी फिल्टर जैसे Unread पर क्लिक करने पर यूजर्स को अब दो ऑप्शन मिल रहे हैं। इसमें से एक डिलीट और एक रीऑर्डर लिस्ट्स है। अगर आप इस फिल्टर को डिलीट करना चाहते हैं तो डिलीट पर क्लिक कर दें।
वहीं, रिऑर्डर पर क्लिक करके आप लिस्ट में दिए गए सभी फिल्टर All, Unread, Favorities और Groups को अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार लिस्ट में आगे-पीछे रख सकते हैं।
Reorder पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लिस्ट ओपन हो जाएगी। यहां सबसे ऊपर राइट साइड में पैंसिल के आइकन पर क्लिक करके आप चैट टैब में फिल्टर को रीऑर्डर कर पाएंगे। बीटा यूजर्स के बाद फीचर को जल्द सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करने की उम्मीद है।