Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 19, 2024, 10:19 AM (IST)
WhatsApp में Meta AI के लिए एक नया फीचर Chat Memory आने वाला है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप Meta AI को अपने यूजर्स के लिए और भी उपयोगी बनाने पर काम कर रहा है। इस अपकमिंग फीचर में मेटा एआई चैटबॉट के साथ शेयर किए गए कुछ पिछली डिटेल अपने आप सेव रहेंगी। इस फीचर को भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में ऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.22.9 update से पता चला है कि मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा एआई के लिए नए चैट मैमोरी फीचर पर कीम कर रही है। अभी यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। और पढें: मरने के बाद भी जिंदा रहेगा आपका Facebook और Instagram? Meta ला सकता है ऐसी AI ट्रक्नोलॉजी
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। यह फीचर यूजर्स को उनकी प्राथमिकताओं के बारे में मेटा एआई द्वारा रखी गई जानकारी के आधार पर ज्यादा सही फीडबैक देगी। मेटा एआई कई तरह की व्यक्तिगत जानकारी याद रख सकता है, जैसे कि यूजर्स शाकाहारी है या नहीं, उसका जन्मदिन और यहां तक कि ऑर्मल कन्वर्जेशन स्टाइल। इतना ही नहीं एआई एलर्जी और व्यक्तिगत रुचियों को भी याद रख सकता है। और पढें: Instagram जल्द लॉन्च कर सकता है AI फेस स्वैप फीचर, लीक में हुआ खुलासा
इस फीचर के आने के बाद WhatsApp का Meta AI और भी उपयोगी हो जाएगा और यूजर्स द्वारा पूछे गए सवालों का उनके लिए बेस्ट आसंर दे पाएगा। ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ टेस्टिंग के लिए पहले बीटा यूजर्स को जारी किया जाएगा। उसके बाद स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए फीचर रोल आउट होगा। अभी इसके लिए लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।