Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 22, 2023, 02:19 PM (IST)
WhatsApp ने पिछले महीने Chat Lock फीचर की घोषणा की थी, जिसे भारत में रोल आउट किया गया है। यह फीचर सभी Android और iOS यूजर्स को मिलने लगा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी निजी चैट्स को लॉक कर सकेंगे। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर केवल सेलेक्टेड चैट्स को लॉक करता है, जो पहले से मौजूद फिंगरप्रिंट लॉक या बायोमैट्रिक लॉक फीचर से बिलकुल अलग है। मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने इस फीचर को लॉन्च करते हुए कहा था कि यह निजी चैट्स को लॉक करने के साथ-साथ यूजरनेम भी लॉक कर देगा। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
WhatsApp Chat Lock फीचर अगर आपके ऐप में नहीं आया है, तो Apple App Store और Google Play Store में जाकर अपने WhatsApp ऐप को अपडेट करें। ऐप अपडेट करने के बाद आपको Apple और Android स्मार्टफोन में यह फीचर दिखने लगेगा। आइए, जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है? और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
इस फीचर का फायदा यह होगा कि आपको पूरा ऐप लॉक नहीं करना पड़ेगा। आप एक-एक करके जिनका चैट प्राइवेट रखना चाहते हैं उनका चैट लॉक कर सकते हैं।
WhatsApp में अभी भी फिंगरप्रिंट लॉक फीचर मौजूद है, जिसे इनेबल करने के बाद आपके सभी चैट्स के साथ-साथ ऐप भी लॉक हो जाता है।