Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 31, 2023, 11:03 AM (IST)
WhatsApp Channels के लिए एक नया फीचर रोल आउट हो गया है। चैनल्स अपडेट पर आए मैसेज रिएक्शन के लिए फिल्टर का ऑप्शन मिल रहा है। इसकी मदद से अब एडमिन आसानी से देख पाएगा कि किस अपडेट पर किसने क्या रिएक्शन दिया है। हालांकि, फिलहाल इस फीचर को कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले ऐप के अपडेट के साथ यह सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा। इस फीचर के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Channels के लिए Message reaction filter फीचर रोल आउट की जानकारी मिली है। TestFlight ऐप से लेटेस्ट WhatsApp beta for iOS 23.23.1.71 update इंस्टॉल करने वाले कुछ बीटा यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें साफ-साफ बताया जा रहा है कि WhatsApp का यह फीचर कैसे काम करेगा। स्क्रीनशॉट के अनुसार, कुछ बीटा टेस्टर्स को एक नया फिल्टर फीचर मिल रहा है। यह चैनल अपडेट पर आए रिएक्शन को आसानी से देखने में मदद करेगा।
रिएक्शन देखने के लिए एडमिन को दो ऑप्शन All और कॉन्टैक्ट मिलेंगे। Contacts सेक्शन पर क्लिक करके एडमिन देख सकता है कि उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसने अपडेट पर क्या रिएक्शन दिया गया है।
बता दें कि WhatsApp beta for Android 2.23.23.3 update इंस्टॉल करने वाले कुछ एंड्रॉइड यूजर्स को भी यह फीचर मिल रहा है। ध्यान रखें कि अभी यह फीचर केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए आया है। भविष्य में इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।