Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 13, 2024, 09:02 PM (IST)
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग फीचर को पहले से बेहतर बनाते हुए कुछ नए अपग्रेड्स जारी किए हैं। नए अपडेट के बाद अब यूजर्स कॉल के दौरान ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। इसके साथ व्हाट्सऐप के सभी प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉल के दौरान 32 लोगों को शामिल किया जा सकेगा। सिर्फ इतना ही नहीं व्हाट्सऐप ने एक नया Speaker spotlight फीचर भी पेश किया है। आखिर यह फीचर कैसे काम करता है? आइए जानते हैं इन सभी फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए कॉलिंग फीचर की जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि यह फीचर डेस्कटॉप से लेकर मोबाइल तक, हर व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान
Screen sharing with audio फीचर की बात करें, तो अब यूजर्स कॉल के दौरान केवल स्क्रीन ही नहीं बल्कि स्क्रीन के साथ की ऑडियो भी सामने वाले को शेयर कर सकेंगे। अब तक व्हाट्सऐप पर केवल स्क्रीन शेयर का ऑप्शन उपलब्ध था। और पढें: ChatGPT का Deep Research हुआ अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फायदे
इसी के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में वीडियो कॉल के दौरान शामिल होने वाले मेंबर्स की संख्या में भी इजाफा कर दिया है। अब आप व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान 32 लोगों तक को कॉल में शामिल कर सकेंगे।
इस अपडेट में एक और खास फीचर स्पीकर स्पॉटलाइट भी लाया गया है। यह वीडियो कॉल पर बात कर रहे कॉन्टैक्ट को अपने आप हाइलाइट करता है और उन्हें स्क्रीन पर सबसे पहले दिखाता है।
आपको बता दें, WhatsApp ने साल 2015 में अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था। तब से इस फीचर में कई अपग्रेड रिलीज किए गए। नॉर्मल कॉलिंग के बाद ऑडियो व वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आया गया। इसके बाद ग्रुप कॉल की सुविधा पेश की गई। अब ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान सदस्यों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। आप 32 लोगों के साथ अब वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं।