Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 27, 2025, 03:34 PM (IST)
SACHET App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 अप्रैल 2025 को मन की बात (Mann ki Baat) के 121वें एपिसोड में देशावासियों को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान PM Modi ने एक ऐप का जिक्र किया, जिसके बाद से ही हर कोई इस ऐप के बारे में जानना चाह रहा है। इस ऐप का नाम SACHET App है। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हर एक देशवासी को इस ऐप को अपने फोन में जरूर डाउनलोड करना चाहिए। आखिर यह ऐप क्या है और पीएम मोदी ने इसे डाउनलोड करने की अपील देशवासियों से क्यों की? आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Aadhaar Card पर AC फ्री दे रही सरकार? सोशल मीडिया पर Viral हो रहा PM Modi का वीडियो, जानें सच्चाई
Sachet App एक राष्ट्रीय आपदा चेतावनी मोबाइल ऐप है। इस ऐप को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा तैयार किया गया है। सचेत ऐप यूजर्स को रियल टाइम लोकेशन के आधार पर प्राकृतिक आपदा होने से पहले यूजर्स को अलर्ट भेजकर सावधान करता है। यह ऐप बाढ़, चक्रवात, सुनामी, आंधी, तूफान व बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं होने से पहले यूजर्स को इससे सचेत करता है। और पढें: क्या सच में Aadhaar Card धारकों को Electric साइकिल मिल रही FREE? PM Modi का वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई
SACHET App for disaster preparedness. #MannKiBaat pic.twitter.com/ntWYM8N44R
और पढें: 11 मई को क्यों मनाया जाता है National Technology Day? PM ने टेक्नोलॉजी को बताया आत्मनिर्भर भारत का अहम स्तंभ
— PMO India (@PMOIndia) April 27, 2025
सिर्फ प्राकृतिक आपदा ही नहीं बल्कि इसके जरिए यूजर्स मौसम से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। यदि किसी जगह आपदा घटित हो गई है, तो उस जगह पर आपको क्या करना चाहिए या क्या कुछ नहीं करना चाहिए यह ऐप इससे जुड़ी भी सभी जानकारी देता है। यह ऐप GPS सिस्टम पर काम करता है। GPS के जरिए आपकी करंट लोकेशन में क्या कुछ होगा, उसकी जानकारी यह ऐप अलर्ट के तौर पर आपको देगा।
Sachet App को एंड्रॉइड यूजर्स Google Play Store के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, iOS यूजर्स के लिए यह ऐप App Store पर भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इसके जरिए ऐप के जरिए आप अपनी पसंदीदा भाषा में डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।