comscore

X (Twitter) में जल्द आएगा काम का फीचर, पोस्ट सर्च करने में होगी आसानी

X (Twitter) में एन्हांस्ड डिस्कवरी फीचर आने वाला है। इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसके आने से आप अपने पोस्ट के सबजेक्ट से जुड़े अन्य पोस्ट्स को आसानी से सर्च कर सकेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 17, 2023, 11:07 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • X (Twitter) में एन्हांस्ड डिस्कवरी फीचर आने वाला है।
  • इसकी मदद से पोस्ट सर्च करने में आसानी होगी।
  • इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

X (Twitter) ने अक्टूबर की शुरुआत में रिस्ट्रिक्शन फीचर को रिलीज किया था। इस फीचर के ऑन होने से प्लेटफॉर्म पर केवल वो ही पोस्ट दिखने को मिलते हैं, जिन्हें ट्विटर के ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स ने पेश किया । यह सुविधा ट्विटर सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए अवेलेबल है। अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक और फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम ‘Enhanced Discovery’ है। यह अपकमिंग सुविधा आपके पोस्ट के सबजेक्ट से जुड़े अन्य पोस्ट सर्च करने में मदद करेगा। news और पढें: Xiaomi X Pro QLED 2026 75-Inch TV भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, X(Twitter) नए एन्हांस्ड डिस्कवरी फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर को इस साल के अंत तक ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसकी मदद से आप अपने पोस्ट के टॉपिक से जुड़े अन्य पोस्ट को आसानी से खोज पाएंगे। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। news और पढें: Vivo X300 सीरीज में आ रहा नया फोन, फोल्डेबल डिवाइस से भी उठ सकता है पर्दा!

वीडियो कॉलिंग फीचर पर चल रहा काम

ट्विटर इस वक्त अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो और ऑडियो कॉल की सुविधा जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके आने से यूजर्स बिना फोन नंबर के ऑडियो व वीडियो कॉल कर सकेंगे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि इस फीचर को कब तक रोलआउट किया जाएगा। इसके अलावा, सोशल मीडिया कंपनी स्ट्रीमिंग फीचर को भी पेश करने की योजना बना रहा है। इस फीचर को ट्विटर के मालिक Elon Musk ने रिवील किया था। news और पढें: Vivo X Fold5 5G यहां 12000 रुपये हुआ सस्ता, हाथ से न जाने दें धमाकेदार डिस्काउंट डील

मस्क ने प्लेटफॉर्म पर करीब 40 मिनट तक गेम स्ट्रीम कर इसकी जानकारी दी थी। साथ ही, यह भी स्वीकार किया था कि स्ट्रीमिंग फीचर में अभी कई खामियां हैं, जिन पर काम चल रहा है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इन दोनों फीचर्स को जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

पिछले महीने लॉन्च किया यह फीचर

आपको बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने सितंबर में सरकारी आईडी बेस्ड वेरिफिकेशन फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए यूजर अपनी सरकारी आईडी की मदद से अकाउंट वेरिफाई कर सकते हैं। इसमें केवल पांच मिनट का समय लगता है। यह सुविधा इजराइल में उपलब्ध है। हालांकि, इस वेरिफिकेशन सुविधा को भारत में पेश नहीं किया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।