comscore

Telegram में आए नए फीचर्स, QR कोड स्कैन करने से साथ दे पाएंगे मैसेज पर इमोजी से रिएक्शन

Telegram को बेहतर बनाने के लिए क्यूआर कोड से लेकर मैसेज रिएक्शन फीचर तक को जोड़ा गया है। इनके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 03, 2025, 01:34 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Telegram ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म में एक साथ कई फीचर्स ऐड किए हैं। इनमें QR कोड स्कैनर, मैसेज रिएक्शन, इमोजी आदि शामिल हैं। इनसे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। साथ ही, ऐप चलाने में भी मजा आएगा। इस अपडेशन से व्हाट्सएप को टक्कर मिलेगी। news और पढें: Telegram के Android App का लुक पूरी तरह बदला! आया Liquid Glass डिजाइन

टेलीग्राम के अनुसार, अब यूजर्स गिफ्ट को कलेक्टिबल्स में तब्दील कर सकेंगे, जिन्हें वे अन्य यूजर्स को ट्रांसफर कर पाएंगे और एनएफटी मार्केटप्लेस पर नीलामी के लिए भी उपलब्ध करा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि कलेक्टिबल में बैकग्राउंड कलर, आइकन और नंबर ट्रेट्स होते हैं, जिनसे आइटम को अलग डिजाइन देखने को मिलेगा। news और पढें: भारत में नए Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च, मिलेंगी ये सब सुविधाएं

सर्च फिल्टर और सर्विस मैसेज रिएक्शन

अब यूजर्स टेलीग्राम के ग्रुप, प्राइवेट और चैनल में सर्च फिल्टर के जरिए किसी भी मैसेज को आसानी से खोज पाएंगे। इसके अलावा, यूजर्स को किसी भी मैसेज पर इमोजी के माध्यम से प्रतिक्रिया देने की सुविधा मिलेगी। इन फीचर के उपयोग से ऐप ऑपरेट करना आसान हो जाएगा। news और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है ये खास फीचर, माता-पिता बच्चों की चैट पर रख सकेंगे कड़ी नजर

अन्य फीचर्स

मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम में अब वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। अगर किसी यूजर को थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन मिलेगा, तो उसके नाम के पास छोटा-सा लोगो दिखाई देगा। हालांकि, यह पब्लिक फिगर और संगठनों के वेरिफिकेशन बैज से अलग होगा। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपेरेंसी बेहतर होगी।

अब क्यूआर कोड फीचर की बात करें, तो इसका सपोर्ट इन-ऐप कैमरे में मिलेगा। इसके माध्यम से यूजर्स अब ऐप में अपने पसंदीदा लिंक को ओपन कर पाएंगे। इसके लिए ऐप स्विच करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कौन कर पाएंगे फीचर्स का इस्तेमाल

ऊपर बताए गए सभी फीचर्स का उपयोग Android और iPhone यूजर्स दोनों ही कर पाएंगे। आप भी ऐप अपडेट करके ऊपर बताए गए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।