comscore

Paytm Postpaid सर्विस लॉन्च, खर्च करें आज, पेमेंट 1 महीने बाद, जानें कैसी है खास सर्विस

Paytm Postpaid सर्विस भारत में लॉन्च हो गई है। इस सर्विस के तहत यूजर्स को खर्च करने के बाद पेमेंट करने के लिए पूरे 1 महीने का वक्त मिलेगा। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Sep 18, 2025, 06:41 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Paytm Postpaid Service: पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए एक खास सर्विस शुरू की है, जिसे पेटीएम पोस्टपेट नाम दिया गया है। इस सर्विस के तहत UPI यूजर्स पेटीएम ऐप के जरिए पहले खर्च कर सकते हैं, जिसकी पेमेंट के लिए उन्हें 1 महीने तक का समय मिलेगा। खास बात यह है कि यह पोस्टपेड सर्विस बिना किसी ब्याज के उपलब्ध होगी। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काफी काम आने वाला है, जो कि अपनी पेमेंट्स के लिए सैलेरी क्रेडिट होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में पेटीएम ऐप उन्हें बिना पेमेंट के खर्च करने की सुविधा दे रहा है, जिसका भुगतान वह 1 महीने बाद सैलेरी आने पर कर सकते हैं। news और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर

Postpaid in UPI

Paytm ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए नई पोस्टपेड सर्विस की जानकारी दी। कंपनी ने यूपीआई पेमेंट के लिए नई पोस्टपेड सर्विस शुरू की ही। इस सर्विस को Suryoday Small Finance Bank की साझेदारी में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे ‘Spend Now, Pay Next Month’ सर्विस भी कह रही है, जो कि हर UPI QR कोड पर उपलब्ध होगा। news और पढें: Google ने Pixel फोन के लिए पेश किया खास AI फीचर, अब स्कैम कॉल्स का तुरंत चलेगा पता

Paytm Postpaid Benefits

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस सर्विस के लिए ‘Spend Now, Pay Next Month’ टैगलाइन दी है। इस सर्विस के तहत आप बिना पैसों के भी ऑनलाइन पेमेंट व शॉपिंग कर सकेंगे। इस बिल की पेमेंट करने के लिए आपके पास पूरे 30 दिन का समय होगा। खास बात यह है कि 30 दिन तक आपको कंपनी interest-free credit दे रही है।

क्रेडिट कार्ड के जरिए जहां आप बड़ी-बड़ी पेमेंट करते हैं, वहीं पेटीएम की नई पोस्टपेड सर्विस आपको छोटे अमाउंट पर भी Pay-later का ऑप्शन प्रोवाइड कर रहा है। अब आप पेटीएम के जरिए चाय-समोसा भी लोन पर खा सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कौन-कौन सी सर्विस का मिलेगा फायदा?

Paytm Postpaid के जरिए आप ऑनलाइन शॉपिंग, पेट्रोल-डीजल, ग्रोसरी शॉपिंग व ट्रेवल की टिकट पेमेंट लिए भी Spend Now, Pay Next Month वाली सुविधा प्राप्त कर सकते है।