comscore

Instagram ने Teen Accounts भारत में किया लॉन्च, 16 साल से छोटे बच्चे नहीं देख पाएंगे एडल्ट कॉन्टेंट

Meta ने नया Instagram Teen Accounts भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया इंस्टाग्राम 16 साल से कम के उम्र वाले यूजर्स को ऐप पर बेहतर सेफ्टी व प्राइवेसी प्रोवाइड करेगा।

Published By: Manisha | Published: Feb 11, 2025, 05:25 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Meta ने भारत में Instagram Teen Accounts को लॉन्च कर दिया है। इंस्टाग्राम की यह नई सर्विस बिल्ट-इन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जो कि 16 साल से कम के बच्चों को फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर बेहतर सेफ्टी व प्राइवेसी प्रोवाइड करेगी। यह नए टीन अकाउंट पैरेंटल सुपरविजन टूल्स के साथ आता है, जिसके जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों के अकाउंट पर नजर रख सकेंगे। इन नए अकाउंट के कुछ फीचर्स 18 साल से कम के यूजर्स के लिए भी लागू किए जाएंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान

Meta ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए Instagram Teen Accounts लॉन्च की जानकारी दी है। टीनएजर्स के लिए जारी यह नया इंस्टाग्राम इंटरनेट के युग में कई गंभीर मुद्दों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें एडल्ट व संवेदनशील कॉन्टेंट आदि शामिल है। ऐसे में नया प्लेटफॉर्म कम उम्र के यूजर्स को इंटरनेट पर बेहतर एक्सपोजर प्रोवाइड करेगा और ऐसे हार्मफुल कॉन्टेंट से टीनएरजर्स को दूर रखेगा। यह नया इंटाग्राम टीन अकाउंट कई सेफ्टी व प्राइवेसी फीचर्स से लैस है। यहां जाने इस नए इंस्टाग्राम के टॉप फीचर्स। news और पढें: ChatGPT का Deep Research हुआ अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फायदे

Features of Instagram Teen Accounts

Private Accounts: 16 साल से कम की उम्र वाले बच्चों के इंस्टाग्राम को डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट रखा जाएगा। ऐसे में टीनएज यूजर्स को इंस्टाग्राम पर कोई भी फॉलो नहीं कर सकेगा। इसके लिए उन्हें फोलोवर्स की रिक्वेस्ट आएगी। यह यूजर का फैसला होगा कि उन्हें उस रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करना है या फिर रिजेक्ट। news और पढें: Instagram जल्द लॉन्च कर सकता है AI फेस स्वैप फीचर, लीक में हुआ खुलासा

Messaging Restrictions: टीन अकाउंट पर सिर्फ वही यूजर्स मैसेज कर सकते हैं, जिनसे वो अकाउंट कनेक्टेड है। ऐसे में यह फीचर DM में बच्चों के आने वाले संवेदनशील मैसेज से भी दूर रखगा।

Sensitive Content Control: इस नए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूरी तरह से एडल्ट व संवेदनशील कॉन्टेंट पर रोक लगाई जाएगी।

Limited Interactions: इस फीचर के जरिए टीन अकाउंट को सिर्फ वो ही लोग मेंशन व टैग कर सकेंगे, जिन्हें वे फॉलो करते हैं। इसमें Anti-bullying फीचर भी मिलेगा, जिसमें अभद्र व अपशब्दों को डिस्प्ले नहीं किया जाएगा।

Time Management Tools: यह फीचर यूजर्स को उनके इंटरनेट यूसेज का अलर्ट देगा। यह फीचर डेली यूज के 60 मिनट बाद यूजर को ऐप एग्जिट करने को रिमाइंडर देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Supervision tools for parents: 16 साल से कम के यूजर्स वाले अकाउंट में पैरेंटल कंट्रोल सपोर्ट मिलेगा।