Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 30, 2025, 11:20 AM (IST)
Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने के लिए Meta AI ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप Llama 4 लैंग्वेज मॉडल पर काम करता है। इसे गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) और एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके आने से अब चैट जीपीटी (Chat GPT) को जोरदार टक्कर मिलेगी। इसमें यूजर्स उन फीचर का सपोर्ट मिलता है, जिनका उपयोग यूजर्स पहले व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर में कर रहे थे। और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप
Meta AI ऐप की खूबियों की बात करें, तो इस ऐप्लिकेशन में वॉइस मोड दिया गया है। इसके माध्यम से यूजर्स बोलकर कुछ भी पूछ सकते हैं, जिनका जवाब प्लेटफॉर्म देगा। इस दौरान फोन की स्क्रीन पर माइक बना हुआ दिखाई देगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वॉइस फंक्शन एक्टिव है। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर
नए ऐप में डिस्कवर फीड फीचर मौजूद है। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि अन्य यूजर्स इस एआई प्लेटफॉर्म का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आप पॉपुलर प्रॉम्प्ट को अपने हिसाब से कस्टामाइज करके उपयोग करते हैं, जिसके परिणाम को दोस्तों के साथ शेयर करने की सुविधा मिलेगी। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल
कंपनी ने अपने नए ऐप में वॉइस डेमो नाम का फीचर दिया है। इसकी खासियत है कि यह बातचीत को नेचुरल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यानी कि यह आपके पूछे गए सवाल का जवाब रिर्टन रिस्पॉन्स को पढ़ने की बजाय इंसान की तरह बोलकर देगा। इसके लिए फुल-डुप्लेक्स स्पीच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
फिलहाल, यह फीचर अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस सुविधा को भारतीय यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।
अंत में बताते चलें कि मेटा ने हाल ही में स्मार्ट ग्लास भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया था। इस ग्लास को लोकप्रिय ब्रांड Ray-Ban के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस स्मार्ट ग्लास में English, French, Italian और Spanish जैसी भाषाओं को लाइव ट्रांसलेट करता है। इसके लिए यह इंटरनेट का भी इस्तेमाल नहीं करता है।
मेटा के ग्लास में मैसेज की सुविधा दी गई है। इसके जरिए यूजर्स मैसेज देखने के साथ भेज भी पाएंगे। साथ ही, इसके माध्यम से कॉल भी की जा सकेगी। हालांकि, अभी तक स्मार्ट ग्लास की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे जून के मध्य में पेश किया जा सकता है।