Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 24, 2025, 11:18 AM (IST)
क्रिसमस (Christmas 2025) का त्यौहार नजदीक है। 25 दिसंबर के बड़े दिन को बेहतर तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, इस दिन का मजा किरकिरा करने के लिए हैकर्स WhatsApp का सहारा लेकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और चंद मिनटों में अकाउंट खाली कर रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहने की बहुत जरूरत है। आइए इस खबर में जानते हैं कैसे जालसाज क्रिसमस व्हाट्सएप स्कैम को अंजाम दे रहे हैं और कैसे इससे बचा जा सकता है। और पढें: करते हैं UPI पेमेंट, हमेशा ध्यान में रखें ये बातें, बचे रहेंगे आपके पैसे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Christmas Scam के जरिए लोगों के खाते खाली किए जा रहे हैं। स्कैमर्स इसे अंजाम देने के लिए लोगों को व्हाट्सएप पर क्रिसमस की शुभकामनाएं देकर अपना शिकार बना रहे हैं। और पढें: WhatsApp पर एक मैसेज और उड़ गए 16 लाख, कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से?
रिपोर्ट में बताया गया कि हैकर्स शुरुआत में व्हाट्सएप पर यूजर्स को Merry Christmas! You’ve received a gift या Christmas bonus waiting for you का मैसेज भेजते हैं, जिसमें गिफ्ट क्लेम करने का लिंक दिया जाता है। यही वो मैलिशियस लिंक है, जिसमें यूजर को पर्सनल व पेमेंट डिटेल एंटर करने के लिए कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि लिंक यूजर को उस फेक साइट पर ले जाता है, जो पॉपुलर ब्रांड की वेबसाइट्स की तरह दिखती हैं।
इसमें यूजर्स को निजी जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाता है। इससे हैकर्स को डिवाइस और बैंक अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद चंद मिनटों में पूरा अकाउंट खाली हो जाता है।
साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि त्यौहार हैकर्स के लिए लोगों को ठगने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि इस दौरान अधिकतर लोग रिलैक्स्ड रहते हैं और त्यौहार की तैयारियों में लगे रहते हैं। इस बीच वे मैलिशियस मैसेज पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इस चीज का फायदा उठाकर हैकर्स लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
ऐसे स्कैम से बचने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है :