Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 02, 2026, 12:49 PM (IST)
UPI Payments
Tips to Remember While Making UPI Payment: आजकल सभी फोन रिचार्ज करने से लेकर कपड़े खरीदने तक के लिए UPI पेमेंट करते हैं। इसके जरिए पेमेंट करना आसान होता है और कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस वजह से ऑनलाइन पेमेंट का चलन बहुत बढ़ गया है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। जरा-सी लापरवाही से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको यूपीआई पेमेंट करते वक्त रखना है। इससे आपकी जमा पूंजी सुरक्षित रहेगी। और पढें: RBI के नाम पर हो रही ठगी, भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
यूपीआई पिन एक चाबी की तरह है, जिससे आप पेमेंट कर सकते हैं। इसे सिक्योर रखना बहुत जरूरी है। यदि यह पिन किसी के पास चली जाए, तो आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है। इसलिए जब भी पेमेंट करने जाएं, तो पिन भूलकर भी किसी के साथ शेयर न करें। इस पिन को अपने तक ही रखें। ऐसा करने से आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित रहेगा। और पढें: एक क्लिक में ऐसे देखें सभी UPI Apps की पेमेंट हिस्ट्री, अब बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं
UPI सपोर्टेड ऐप में फोन लॉक और पासवर्ड लगाने की सुविधा मिलती है। इस सुरक्षा फीचर का जरूर उपयोग करना चाहिए। इससे कोई भी आपके फोन में मौजूद पेमेंट ऐप को ओपन नहीं कर पाएगा और आप साइबर ठगी का भी शिकार नहीं होंगे। और पढें: EPFO 3.0: ATM और UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्या पेंशन पर पड़ेगा असर?
एक से ज्यादा यूपीआई पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करना आप पर भारी पड़ सकता है। इससे गलती होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बेहतर है कि आप एक ही यूपीआई पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करें। इससे गलती होने की संभावना कम हो जाएगी और आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।
अधिकतर स्कैमर्स मैलिशियस लिंक का सहारा लेकर लोगों को ठगते हैं। ऐसे अंजान लिंक को ओपन नहीं करना चाहिए। अगर आपके फोन पर कोई मैसेज आए और उसमें लिंक मौजूद हो, तो उसे इग्नोर कर दें।