Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 19, 2023, 10:55 PM (IST)
Facebook के CEO और को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने Twitter की तरह ही ब्लू-टिक वेरिफिकेशन के लिए सब्सक्रिप्शन सर्विस की घोषणा की है। मार्क जुकरबर्ग ने इस सर्विस का नाम Meta Verified रखा है। यूजर अपने मेटा प्रोफाइल (Facebook और Instagram) के लिए इस ब्लू-टिक वेरिफिकेशन सर्विस ले सकते हैं। इसे वेब और iOS डिवाइसेज के लिए फिलहाल रोल आउट किया गया है। पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने भी Blue Tick Verification मंथली सब्सक्रिप्शन शुरू की थी, जिसे भारत समेत कई देशों में रोल आउट किया गया है। और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज
Mark Zuckerberg ने Elon Musk के नक्शे कदम पर चलते हुए मेटा प्रोफाइल्स के लिए ब्लू-टिक वेरिफिकेशन की शुरुआत की है। जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि हम मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर रहे हैं। इसके लिए यूजर अपने अकाउंट को गवर्मेंट आईडी के साथ वेरिफाई करके ब्लू बेज या टिक ले सकते हैं। ट्विटर की तरह ही यह सर्विस वेरिफाइड ब्लू बेज के लिए लाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जेनरेट किया जा सके। और पढें: Meta glasses के बाद अब कंपनी ला रही स्मार्टवॉच! Apple-Samsung स्मार्टवॉच को मिलेगी टक्कर
मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने कहा कि Meta Verified कंपनी की सभी सर्विसेज के लिए होगा। इसके लिए यूजर्स को वेब पर 11.99 डॉलर (लगभग 992 रुपये) प्रति महीने और iOS डिवासेज पर 14.99 डॉलर (लगभग 1,240 रुपये) प्रति महीने खर्च करने होंगे। इस सर्विस को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू किया गया है। आने वाले कुछ सप्ताह में इसे अन्य देशों के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। और पढें: मरने के बाद भी जिंदा रहेगा आपका Facebook और Instagram? Meta ला सकता है ऐसी AI ट्रक्नोलॉजी
Mark Zukerberg ने यह ऐलान तब किया है, जब Meta अपने रेवेन्यू सोर्स को बढ़ाने की तैयारी में है। अब तक मेटा के प्लेटफॉर्म्स की कमाई मुख्य तौर पर डिजिटल ऐडवर्टिजमेंट्स के जरिए हो रही थी। साल 2022 में ग्लोबल इकोनॉमिक स्लोडाउन की वजह से मेटा को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से कंपनी रेवेन्यू के अन्य स्त्रोत पर काम कर रही है।
इससे पहले दिसंबर 2022 में ट्विटर के नए बॉस Elon Musk ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस की घोषणा की थी। इस सब्सक्रिप्शन सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ट्विटर के कई फीचर्स मिलेंगे, जो फ्री यूजर्स को नहीं मिलते हैं, जिनमें एडिट ट्वीट, लंबे वीडियो पोस्ट करना, बुकमार्क ऑर्गेनाइज करना, ऐप आइकन कस्टमाइजेशन आदि शामिल हैं। भारत में Twitter Blue सर्विस इस महीने 8 फरवरी को लॉन्च हुई। इसके लिए वेब यूजर्स को हर महीने 650 रुपये, जबकि मोबाइल यूजर्स को हर महीने 900 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।