Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 27, 2025, 09:29 AM (IST)
Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है Watch History, इस फीचर की मदद से अब आप वो Reels भी फिर से देख पाएंगे जिन्हें आपने पहले देखा था लेकिन लाइक या सेव नहीं किया था। अक्सर ऐसा होता है कि कोई Reel पसंद आती है लेकिन हम बिना लाइक या सेव किए आगे बढ़ जाते हैं और बाद में उसे ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए Instagram ने यह नया अपडेट पेश किया है। Instagram के हेड एडम मोसेरी ने इस फीचर की जानकारी दी है और बताया कि यह अब धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज
Watch History फीचर Instagram के ‘Your Activity’ सेक्शन में जोड़ा गया है। यहां यूजर्स अपने पहले देखे गए Reels की लिस्ट देख सकेंगे। यानी अगर आपने किसी Reel को कुछ दिन या हफ्ते पहले देखा था लेकिन सेव नहीं किया तो आप अब आसानी से उसे फिर से ढूंढ पाएंगे। यह फीचर YouTube या TikTok जैसे प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जहां यूजर्स अपने वॉच किए गए वीडियो की History देख सकते हैं। इसके अलावा इस फीचर में sorting और filtering के भी ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप तारीख या क्रिएटर के आधार पर Reels को सर्च कर सकेंगे। और पढें: Instagram पर Dhurandhar 2 वाला फॉन्ट हो रहा वायरल! ऐसे करें Reels में यूज
Watch History को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको अपने Instagram प्रोफाइल पर जाना होगा, फिर ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें। इसके बाद Settings → Your Activity → Watch History पर जाएं। यहां आपको आपके द्वारा देखे गए सभी Reels की लिस्ट दिखेगी। आप चाहे तो तारीख के हिसाब से इन्हें सॉर्ट कर सकते हैं या किसी खास अकाउंट के Reels को फिल्टर करके देख सकते हैं। अगर आप रोजाना कई Reels देखते हैं तो यह फीचर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा क्योंकि अब आपको किसी Reel को खोजने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज
Instagram ने यह फीचर दुनिया भर में यूजर्स के लिए जारी करना शुरू कर दिया है और भारत में भी कई लोगों को यह अपडेट मिल चुका है। इस फीचर के लिए किसी अतिरिक्त भुगतान की जरूरत नहीं है यह Instagram ऐप के लेटेस्ट वर्जन में ही शामिल है। जिन यूजर्स के पास अभी तक यह ऑप्शन नहीं आया है, वे अपने ऐप को अपडेट कर लें। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के पास यह फीचर उपलब्ध होगा। यह अपडेट न केवल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा बल्कि Instagram पर कंटेंट खोजने को भी आसान कर देगा।