Written By Manisha
Instagram पॉपुलर फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इस ऐप में इन-बिल्ट कैमरा एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए आप अपनी स्टोरी व Reels क्रिएट कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के जरिए इंस्टाग्राम के कैमरा में नया Night Mode आ चुका है। इस फीचर के जरिए आप इंस्टाग्राम कैमरे से अंधेरे में भी क्लियर फोटो व वीडियो शूट कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर फिलहाल सिर्फ एक स्मार्टफोन यूजर्स को ही प्राप्त हुआ है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Instagram क्या सच में 25 अगस्त से हो जाएगा भारत में बैन? सरकार ने खुद दी जानकारी
अगर आप Instagram कैमरे का इस्तेमाल करके फोटो व वीडियो लेना पसंद करते हैं, तो नया Night Mode आपके काफी काम आने वाला है। इस नाइट मोड के जरिए आप रात के अंधेरे में इंस्टाग्राम कैमरे से शानदार व क्लियर तस्वीरें व वीडियो कैप्चर कर सकेंगे। जैसे कि हमने बताया फिलहाल यह फीचर सिर्फ एक ब्रांड के स्मार्टफोन में ही उपलब्ध है। कंपनी ने इस फीचर को फिलहाल OnePlus 13 फोन में ही पेश किया है। नाइट मोड का इस्तेमाल करके आप अंधेरे व लो-लाइट सिचुएशन में शानदार फोटो व वीडियो ले सकेंगे। और पढें: Meta Ray-Ban Display Glasses हुए और भी स्मार्ट, नए अपडेट में मिलेंगे ये सब फीचर्स
1. इस फीचर को एक्सेस करने के लिए आपके पास सबसे पहले OnePlus 13 फोन होना जरूरी है। और पढें: Instagram की सीक्रेट ट्रिक, दिखाएगी Viral Reel
2. वनप्लस 13 में आपको सबसे पहले Instagram ओपन करना है।
3. इसके बाद प्लस आइकन पर क्लिक करके स्टोरी का ऑप्शन चुनें।
4. अब आपको स्क्रीन के टॉप पर फ्लैश का आइकन दिखेगा। जैसे ही फोन से आप लो-लाइट सिचुएशन या फिर रात में फोटो लेने की कोशिश करेंगे, तो आपको फ्लैश की जगह नया Night Mode वाल आइकन दिखेगा।
5. इस आइकन पर क्लिक करके आप लो-लाइट में अच्छी क्वालिटी वाली फोटो व वीडियो शूट कर सकेंगे।
OnePlus 13 फोन को कुछ समय पहले ही मार्केट में OnePlus 13R के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस 13 फोन की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है।