Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 09, 2025, 11:10 AM (IST)
Instagram ने कुछ दिन पहले अपने प्लेटफॉर्म पर Map फीचर जोड़ा था। इस सुविधा के माध्यम से यूजर्स हाल की लोकेशन को साझा कर सकते हैं। इसके साथ लोकेशन बेस्ड कंटेंट को भी देख सकते हैं। हालांकि, अब इस फंक्शन को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इसको प्राइवेसी पर बड़ा खतरा बताया जा रहा है। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Instagram यूजर्स ने थ्रेड जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ऐप में Map फीचर आने की वजह से उन्हें उनकी लोकेशन दिखाई दे रही है। इससे प्राइवेसी खतरे में आ गई है। यह बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे गोपनियता भंग हो सकती है। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज
कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि इंस्टाग्राम में लोकेशन एक्सेस बंद होने के बावजूद ऐप की सेटिंग में लोकेशन शेयरिंग ऑन थी, जिससे प्राइवेसी रिवील हो सकती है। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
मेटा की ओर से इंस्टाग्राम (Instagram) के चीफ एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने कहा कि यूजर्स को भ्रम हुआ है। उनको लग रहा है कि उनकी लोकेशन जो उन्हें उनके मैप पर दिख रही है, वो दूसरों को भी दिख रही है। ऐसा नहीं है। लोकेशन शेयर करने के लिए ‘Double Consent’ यानी दोहरी सहमति की जरूरत होती है। इसके बाद जाकर लोकेशन शेयर होती है।
उन्होंने आगे कहा कि हम हर चीज की दोबारा जांच कर रहे हैं। अभी तक ऐसा लग रहा है कि यूजर्स पूरी तरह से भ्रमित हैं और मान रहे हैं कि मैप में खुद की लोकेशन दिख रही है, तो दूसरे भी देख रहे हैं। हम इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं, जिससे किसी की भी लोकेशन उसकी अनुमति के बिना साझा हो।
आपको बताते चलें कि मैप फीचर को इस हफ्ते बुधवार को रोलआउट किया गया था। इस फीचर को दोस्तों के लिए और कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए लाया गया था। यह फंक्शन अभी चुनिंदा देशों में अवेलेबल है। इसे आने वाले महीनों में दुनियाभर में रिलीज कर दिया जाएगा।