Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 27, 2023, 01:38 PM (IST)
Google ने कुछ दिन पहले I/O 2023 इवेंट में Magic Compose फीचर को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस सुविधा को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर AI टेक्नोलॉजी से लैस है और यह यूजर की मैसेज लिखने में मदद करता है। कंपनी का मानना है कि इस फीचर के आने से यूजर के लिए मैसेज भेजना आसान हो जाएगा और यह टूल यूजर के बहुत काम आएगा। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
गूगल ने बताया कि मैजिक कंपोज टूल को अभी टेस्टिंग के लिए पेश किया गया है। यह फीचर गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए है। इस टूल की मदद से यूजर अपने मैसेज को अलग-अलग टोन और स्टाइल में लिखकर सेंड कर सकेंगे। इस फीचर को ऐप की सेटिंग में जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। और पढें: Google Chrome का नया Autofill फीचर क्या है और यह कैसे काम करेगा?
नोट : यूजर को मैसेज सजेशन को एडिट करने की सुविधा मिलती है। यूजर अपने हिसाब से सजेशन को एडिट करके किसी को भी भेज सकते हैं।
अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो स्टेबल यूजर्स को मैजिक टूल मिलने में अभी समय है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस टूल को इस साल के अंत तक सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक कंपनी गूगल ने इस महीने की शुरुआत में मैसेज ऐप के लिए सेंड फोटो फास्टर फीचर रोलआउट किया था। यह सुविधा इमेज के साइज को 60 प्रतिशत छोटा करके उसे तेजी से भेजती है। इस फीचर से सबसे ज्यादा उन यूजर्स को फायदा हुआ है, जिनके डिवाइस की स्टोरेज कम है और जो कम समय में ज्यादा फोटो भेजना चाहते हैं।
यह फीचर अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इस टूल को जल्द सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। इससे पहले कंपनी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट किया था। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अब प्रोफाइल फोटो लगाने की सुविधा मिली। ये डीपी मैसेज कन्वर्सेशन के टॉप में दिखाई देती हैं।