comscore

Google ने इन यूजर्स के लिए रिलीज किया Magic Compose टूल, मैसेज लिखने में करता है मदद

Google ने गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए मैजिक कंपोज टूल को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर अलग-अलग स्टाइल और टोन में मैसेज भेज पाएंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: May 27, 2023, 01:38 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google ने टेस्टिंग के लिए Magic Compose टूल को रोलआउट किया है।
  • यह खास फीचर गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
  • इस टूल की I/O 2023 इवेंट में घोषणा की गई थी।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने कुछ दिन पहले I/O 2023 इवेंट में Magic Compose फीचर को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस सुविधा को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर AI टेक्नोलॉजी से लैस है और यह यूजर की मैसेज लिखने में मदद करता है। कंपनी का मानना है कि इस फीचर के आने से यूजर के लिए मैसेज भेजना आसान हो जाएगा और यह टूल यूजर के बहुत काम आएगा। news और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज

चल रही है टेस्टिंग

गूगल ने बताया कि मैजिक कंपोज टूल को अभी टेस्टिंग के लिए पेश किया गया है। यह फीचर गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए है। इस टूल की मदद से यूजर अपने मैसेज को अलग-अलग टोन और स्टाइल में लिखकर सेंड कर सकेंगे। इस फीचर को ऐप की सेटिंग में जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। news और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास

ऐसे इस्तेमाल करें Magic Compose टूल

  • गूगल मैसेज ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद RCS कन्वर्सेशन ओपन करें।
  • मैसेज सजेशन पर क्लिक करें।
  • Magic Compose फीचर इस्तेमाल करने के लिए ट्राई इट पर टैप करें।
  • इतना करने के बाद Rewrite सजेशन पर टैप करें।
  • यहां से अपनी पसंद का कोई भी सजेशन पिक करके सेंड कर दें।

नोट : यूजर को मैसेज सजेशन को एडिट करने की सुविधा मिलती है। यूजर अपने हिसाब से सजेशन को एडिट करके किसी को भी भेज सकते हैं। news और पढें: Play Store के बाहर App इंस्टॉल करना होगा मुश्किल, Google ने Android फोन के लिए नए नियम का किया ऐलान

कब तक रोलआउट होगा यह फीचर

अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो स्टेबल यूजर्स को मैजिक टूल मिलने में अभी समय है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस टूल को इस साल के अंत तक सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

रिलीज हुआ यह फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक कंपनी गूगल ने इस महीने की शुरुआत में मैसेज ऐप के लिए सेंड फोटो फास्टर फीचर रोलआउट किया था। यह सुविधा इमेज के साइज को 60 प्रतिशत छोटा करके उसे तेजी से भेजती है। इस फीचर से सबसे ज्यादा उन यूजर्स को फायदा हुआ है, जिनके डिवाइस की स्टोरेज कम है और जो कम समय में ज्यादा फोटो भेजना चाहते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह फीचर अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इस टूल को जल्द सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। इससे पहले कंपनी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट किया था। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अब प्रोफाइल फोटो लगाने की सुविधा मिली। ये डीपी मैसेज कन्वर्सेशन के टॉप में दिखाई देती हैं।