comscore

Google Play Store का नया अपडेट, एक-साथ अब 2 ऐप्स होंगे डाउनलोड

Google Play Store पर अब यूजर्स एक-साथ 2 ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा पहले 1 ऐप डाउनलोड तक ही सीमित थी। वहीं, दूसरी ओर Apple App Store में पहले से ही मल्टीपल ऐप्स डाउनलोड का सपोर्ट मौजूद है।

Published By: Manisha | Published: Apr 29, 2024, 06:20 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google Play Store से अब एक समय में डाउनलोड होंगे कई ऐप
  • ऐप डाउनलोड की संख्या अभी 2 तक ही सीमित है
  • Apple App Store में पहले से मौजूद है मल्टीपल ऐप्स डाउनलोड सपोर्ट
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Play Store ने अपने Android यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर एक समय में एक-साथ कई ऐप्स को डाउनलोड कर सकेंगे। इससे यूजर्स का समय भी बचेगा और वह जल्द से ऐप्स को एक्सेस कर सकेंगे। बता दें, गूगल प्ले स्टोर पर अब-तक यूजर्स एक समय में एक ही ऐप को डाउनलोड कर सकते थे। यदि यूजर्स को एक-साथ कई ऐप्स डाउनलोड करनी होती थी, तो उन्हें एक-एक करके सभी ऐप्स को डाउनलोड करना पड़ता था। लेटेस्ट अपडेट के बाद अब यह झंझट दूर हो गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Google Play Store में आ सकता है नया फीचर, पैसे देने से पहले खेल सकेंगे Paid Games

Techlusive Hindi ने स्वतंत्र रूप से पाया है कि अब यूजर्स Google Play Store से एक समय में 2 ऐप्स को एक-साथ डाउनलोड कर सकते हैं। जी हां, नए अपडेट के बाद आप सिर्फ 2 ऐप्स को एक-साथ डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा एक-साथ 5 से 10 ऐप्स डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है। जैसे कि हमने बताया अब-तक यूजर्स एक बार में सिर्फ एक ही ऐप को डाउनलोड कर सकते थे। news और पढें: Apple का नया प्लान, अब 2026 में App Store पर दिखाई देंगे भर-भर के Ads

नए अपडेट के बाद आप Google Play Store से एक-साथ 2 ऐप्स को डाउनलोड कर सकेंगे। तीसरे ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको पहले 2 ऐप्स के डाउनलोड होने का इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा, यह नया फीचर केवल नए ऐप्स को डाउनलोड करने में मदद करेगा। मौजूदा ऐप्स को अपडेट करने के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं है। news और पढें: Apple App Store Award 2025: Tiimo ऐप को मिला बेस्ट ऐप का खिताब, Cyberpunk 2077 गेम बना नंबर वन, देखें लिस्ट

Apple App Store

आपकी जानकारी के लिए बता दें, Apple App Store में मल्टीपल ऐप्स डाउनलोड की सुविधा मिलती है। ऐप स्टोर में आप 3 ऐप्स को एक समय में एक-साथ डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा अब-तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं थी। अब फाइनली एंड्रॉइड यूजर्स को राहत देते हुए प्ले स्टोर में सुधार किया गया है और मल्टीपल ऐप डाउनलोड की सुविधा शामिल की गई है। हालांकि, प्ले स्टोर पर अब भी यह सुविधा सिर्फ 2 ऐप्स तक ही सीमित है। फिलहाल, यह साफ नहीं है ऐप्स डाउनलोड की संख्या केवल 2 तक ही सीमित रहेगी या फिर आने वाले समय में इसमें ख्या को बढ़ाया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

नए फोन को खरीदने के बाद जब यूजर्स को नए-नए ऐप्स डाउनलोड करने होते हैं, उस वक्त गूगल प्ले स्टोर का यह फीचर यूजर्स को काफी राहत देने वाला है। यूजर्स कम समय में काफी सारे ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।