Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 09, 2023, 12:38 PM (IST)
टेक कंपनी Google अपने मैसेजिंग ऐप गूगल मैसेज (Google Messages) को जल्द अपडेट करने वाली है। इस ऐप्लिकेशन में गूगल के AI सॉफ्टवेयर बार्ड (Bard) को अलग नाम से ऐड किया जा सकता है, जो यूजर्स को रिप्लाई करने में मदद करेगा। बता दें कि यह जानकारी 9टू5 गूगल की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: Samsung यूजर्स के लिए जरूरी खबर, कंपनी जुलाई 2026 के बाद बंद कर देगी अपना Messages App
रिपोर्ट के बताया गया है कि कई स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिससे पता चला है कि यूजर्स को गूगल मैसेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस ‘Magic Compose’ नाम का फीचर मिलेगा। यह सुविधा ठीक ‘हेल्प मी राइट’ फीचर की तरह काम करेगी, जो इस समय डॉक्स और जीमेल में उपलब्ध है। कंपनी का मानना है कि इसके आने से यूजर एआई जनरेटेड रिप्लाई दे पाएंगे। और पढें: Google Messages पर अब भेज सकेंगे अपनी लाइव-लोकेशन, बहुत आसान है तरीका
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि गूगल मैसेज में आने वाला मैजिक कंपोज फीचर यूजर की चैट के आधार पर रिप्लाई सजेस्ट करेगा। इसमें यूजर्स को पुरानी चैट में इस्तेमाल हुए शब्दों का भी सजेशन मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स रिप्लाई को एडिट करने के दौरान उसकी लिखावट को भी बदल सकेंगे। और पढें: Google ने नवंबर के लिए जारी किया नया Pixel Drop अपडेट, यूजर्स को मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
मैजिक कंपोज फीचर यूजर्स को मैसेज ऐप के मैसेज बॉक्स में पेंसिल बटन के रूप में मिलेगा। यहां से यूजर इस फीचर का उपयोग कर पाएंगे। यह फीचर ऐप में पहले से मौजूद स्मार्ट रिप्लाई की जगह लेगा। वर्तमान में यूजर इस फीचर की मदद से ‘Thanks’ और ‘Sounds great’ जैसे मैसेज के जरिए रिप्लाई कर पाते हैं।
9टू5 गूगल की रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल इस फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर जल्द बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज होगा। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए याद दिला दें कि गूगल ने कुछ दिन पहले मैसेज ऐप में नया फीचर ऐड किया था, जिसका नाम सेंड फोटो फास्टर है। यह फीचर फोटो के साइज को 60 प्रतिशत छोटा करके उसे तेजी से सेंड करता है। कंपनी का कहना है कि सेंड फोटो फास्टर सुविधा सबसे ज्यादा उन यूजर्स के काम आएगी, जिनके डिवाइस की स्टोरेज कम है और जो कम समय में अधिक इमेज सेंड करना चाहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सेंड फोटो फास्टर फीचर वर्तमान में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले महीनों में इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।