comscore

Google लाया 'Duet' AI असिस्टेंट फीचर, स्प्रेडशीट तैयार करने में करेगा आपकी मदद

Google ने Gmail, Drive, Slides और Docs के लिए Duet AI असिस्टेंट फीचर रिलीज किया है। इसकी मदद से अब आप स्प्रेडशीट तैयार करने से लेकर ईमेल तक का जवाब दे सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 30, 2023, 10:11 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google ने 'Duet' AI असिस्टेंट को रोलआउट किया है।
  • इस फीचर का सपोर्ट Gmail, Drive, Slides और Docs में मिलेगा।
  • इस सुविधा को I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने Docs से लेकर Gmail तक में नया AI असिस्टेंट ऐड किया है। इसका नाम ‘Duet’ है। इस टूल की मदद से आप स्प्रेडशीट तैयार करने के साथ झटपट स्लाइड डैक बन सकते हैं। साथ ही, डेटा से चार्ट बनाने की सुविधा मिलती है। यही नहीं आप डुएट असिस्टेंट के जरिए जीमेल में आए ईमेल का रिप्लाई भी कर सकते हैं। आपको याद दिला दें कि गूगल ने डुऐट AI फीचर को इस साल आयोजित हुए I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। news और पढें: Google के Gmail और Keep में आने वाला है बड़ा AI फीचर, अब टाइप नहीं बोलकर कर सकेंगे काम

Google Duet फीचर की खूबियां

गूगल के मुताबिक, आप AI तकनीक पर काम करने वाले Duet असिस्टेंट का इस्तेमाल करके डॉक्यूमेंट, ब्लॉग पोस्ट और कविताएं लिखने के लिए कर सकते हैं। इसमें दस्तावेज को अपने अनुसार एडिट करने की सुविधा मिलेगी। यह टूल डेटा से चार्ट बनाने में सक्षम है। इसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स खोजने का सपोर्ट मिलता है। news और पढें: Google लेकर आया Nano Banana 2 Lite, कम समय में बनाता है ज्यादा AI इमेज

जीमेल में आप इस फीचर की मदद से किसी भी ईमेल का जवाब दे सकते हैं। इसके अलावा, आप ईमेल में लिखे गए कंटेंट की ग्रामर को भी चेक कर सकते हैं। news और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps

इमेज करेगा तैयार

Google Duet फीचर टेक्स्ट से इमेज जनरेट करता है। कंपनी का मानना है कि डुएट AI फीचर की मदद से यूजर्स अपने काम को तेजी निपटा सकेंगे। यह टूल उनके बहुत काम आएगा।

Google Meet में मिलेगा नए फीचर का सपोर्ट

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप गूगल मीट में भी एआई टूल को जोड़ा गया है। इसकी मदद से आप स्लाइड्स में जेनरेट की गई इमेज को अपने बैकग्राउंड में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसमें लाइव नोट्स और स्टूडियो लुक फीचर मिलता है। वहीं, गूगल स्लाइड्स में आप इसकी मदद से टेक्स्ट से इमेज तैयार कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फीचर यूज करने के लिए देना होगा चार्ज

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, Duet AI असिस्टेंट वर्कस्पेस ऐप्स में उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 30 डॉलर यानी करीब 2,481 रुपये का चार्ज हर महीने देना होगा। इस सुविधा को 10 मिलियन यूजर्स के लिए जारी किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस असिस्टेंट को दुनियाभर के यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।