comscore

ये हैं पांच कमाल के AI टूल, काम को आसान बनाने के साथ बढ़ाएंगे प्रोडक्टिविटी

Artificial Intelligence टेक्नोलॉजी का चलन जब से बढ़ा है, तब से AI टूल की मांग भी तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि अब एक से बढ़कर एक टूल मौजूद हैं, जो यूजर का काम आसान बना रहे हैं। साथ ही, उनकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। हम आपको नीचे कुछ चुनिंदा एआई टूल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: May 22, 2023, 04:45 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • AI तकनीक के विकास के साथ AI टूल की मांग भी बढ़ी है।
  • इस समय एक से बढ़कर एक एआई टूल मौजूद हैं, जो यूजर का काम आसान बना रहे हैं।
  • इन टूल से यूजर की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

तकनीक के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) से लैस एप्लिकेशन सबसे पावरफुल टूल के रूप में बनकर उभरे हैं। इन टूल का सबसे ज्यादा उपयोग राइटिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, ट्रांसक्रिप्शन, सोशल मीडिया, सेल और मार्केटिंग के क्षेत्र में किया जा रहा है। अगर आप भी अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने का तरीका खोज रहे हैं, तो हम आपको यहां कुछ चुनिंदा AI टूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आसान बना देंगे। news और पढें: India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में PM Modi से मिले Google के CEO सुंदर पिचाई

AI Tool से बढ़ाएं अपनी प्रोडक्टिविटी

SlackGPT

स्लैक जीपीटी की खूबी है कि यह यूजर्स को कंटेंट ठीक से ड्राफ्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कन्वर्सेशन को समराइज करने के साथ कंटेंट की टोन को भी सुधारता है। कंपनी का मानना है कि इस टूल के इस्तेमाल से यूजर तेजी से काम कर सकेंगे। इससे उनकी कम्युनिकेशन बेहतर होगी। news और पढें: तूफान आने से पहले मिलेगी सटीक चेतावनी, AI के दम पर बदल रहा भारत का भविष्य

Codeium

इस टूल को खासतौर पर कोडिंग के लिए तैयार किया गया है। यह एकदम फ्री है और यूजर इसके जरिए आसानी कोड जनरेट कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म को 40 से अधिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का सपोर्ट मिला है, जिसमें C++, Go, Java, JavaScript, Rust, Python और PHP जैसी लैंग्वेज शामिल हैं। यह टूल यूजर द्वारा लिखे गए कॉन्टेक्ट या कमेंट के आधार पर कोड में API एंडप्वाइंट एंटर करने में भी सक्षम है। news और पढें: मरने के बाद भी जिंदा रहेगा आपका Facebook और Instagram? Meta ला सकता है ऐसी AI ट्रक्नोलॉजी

Briefly AI

Briefly AI टूल को मीटिंग के बाद के वर्क को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह टूल मीटिंग के बाद यूजर्स की जरूरी नोट्स और एक्शन लिस्ट बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इस चैटबॉट में रिपोर्ट और इनवेस्टमेंट मेमो तैयार करने की भी सुविधा मिलती है।

Opus Clip

Opus Clip एक एआई जनरेटिव वीडियो टूल है, जिसके जरिए यूजर एक क्लिक में लॉन्ग-वीडियो को हाई-क्वालिटी वाली वायरल क्लिप में बदल सकते हैं। इन शॉर्ट क्लिप को इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इस टूल की मदद से यूजर अपनी सोशल मीडिया रीच को भी बढ़ सकते हैं।

Evolv

Evolv एआई टूल यूजर को उसके स्किल के आधार पर फ्लिटर करके मार्केटिंग क्षेत्र का बेस्ट कंटेंट दिखाता है। ये वो कंटेंट होते हैं, जिन्हें ग्लोबल लेवल पर बेहतर रेटिंग मिली होती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्या है Artificial intelligence

Artificial intelligence कंप्यूटर साइंस की एक ब्रांच है। यह तकनीक इंसानी दिमाग के पैटर्न को समझकर एक प्लेटफॉर्म तैयार करती है, जो हर वो काम करने में सक्षम है, जो इंसान नहीं कर पाते हैं। आपको बता दें कि सन 1955 में पहली बार जॉन मैकार्थी ने इस तकनीक को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम दिया था।