Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 05, 2024, 03:48 PM (IST)
भारत में निजी डेटा चोरी होने और फोन हैकिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनके बढ़ने की वजह कमजोर पासवर्ड है। आजकल ज्यादातर लोग एक ही पासवर्ड का बार-बार उपयोग करते हैं। इसके लिए वे सरल पासवर्ड बना लेते हैं, जिससे हैकर्स (Hackers) के लिए पासवर्ड क्रैक करना आसान हो जाता है। हालांकि, एप स्टोर (App Store) पर एक ऐसा ऐप मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से हैकर्स आपसे कोसों दूर रहेंगे। और पढें: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में होगा बड़ा बदलाव, छोटे Dynamic Island के साथ लेंगे एंट्री!
एप्पल का Passwords ऐप एन्क्रिप्टेड फॉरमेट में पासवर्ड स्टोर करके रखता है, जिसे यूजर फेस आईडी या फिर फोन पिन की मदद से एक्सेस करके देख सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि कोई भी आपके पासवर्ड तक नहीं पहुंच सकेगा, जिससे निजी डेटा सिक्योर रहेगा और ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी की संभावना भी न के बराबर हो जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऐप एकदम फ्री है। यानी कि कोई भी iPhone यूजर इसका इस्तेमाल कर सकता है। और पढें: Apple के नए iOS 26.3 में मिलेंगे नए वॉलपेपर ऑप्शन, अब लॉक स्क्रीन दिखेगी और भी स्टाइलिश
इस ऐप की खासियत है कि यदि कोई आपका पासवर्ड क्रैक करने का प्रयास करता है, तो यह आपको नोटिफाई करेगा, जिससे आप पासवर्ड तुंरत बदलकर अपने अकाउंट को सुरक्षित कर पाएंगे। इसके अलावा, ऐप में पासवर्ड बनाते वक्त काम के सुझाव भी मिलते हैं। इतना ही नहीं ऐप में परिवार के सदस्यों के साथ पासवर्ड शेयर करने की सुविधा देता है। इसमें PassKeys का भी सपोर्ट मिलता है। और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स
इस मोबाइल ऐप का उपयोग लेटेस्ट iOS 18 iPadOS 18, macOS Sequoia और visionOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले डिवाइस पर किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस ऐप को जून में आयोजित हुए WWDC 2024 में लॉन्च किया था। इसका सपोर्ट यूजर्स को सितंबर में आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च के बाद मिला।