Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: Mar 11, 2026, 11:10 AM (IST)
WhatsApp
WhatsApp आज सिर्फ मैसेज भेजने वाला ऐप नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे एक पूरा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स पर काम करती रहती है। खासतौर पर प्राइवेसी, सेफ्टी और पर्सनलाइजेशन से जुड़े कई अपडेट लगातार टेस्ट किए जाते हैं। आमतौर पर इन फीचर्स को पहले बीटा वर्जन में आजमाया जाता है, फिर बाद में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में WhatsApp में कई नए और दिलचस्प फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिनमें सब्सक्रिप्शन प्लान, पैरेंटल कंट्रोल, ऐप कस्टमाइजेशन और प्रोफाइल से जुड़े बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 संभावित फीचर्स के बारे में… और पढें: ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगा WhatsApp का खास सिक्योरिटी फीचर, ऐसे करें ऑन
WhatsApp भविष्य में एक नया पेड सब्सक्रिप्शन फीचर ला सकता है जिसे WhatsApp Plus कहा जा रहा है। इसमें यूजर्स को कुछ खास प्रीमियम सुविधाएं मिल सकती हैं, जैसे ज्यादा क्लाउड स्टोरेज, एक ही अकाउंट को चार से ज्यादा डिवाइस से जोड़ने की सुविधा और बिजनेस से जुड़े एडवांस टूल्स। इसके अलावा इस प्लान में अलग-अलग ऐप आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक भी मिल सकते हैं, हालांकि WhatsApp की बेसिक चैटिंग और कॉलिंग सुविधाएं पहले की तरह फ्री ही रहेंगी। और पढें: WhatsApp सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है ये खास फीचर, पढ़ते ही गायब हो जाएंगे मैसेज
WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर ला सकता है जिससे यूजर्स ऐप का लुक अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। इस फीचर के जरिए लोग अपने फोन की होम स्क्रीन पर WhatsApp के आइकन का कलर या स्टाइल बदल पाएंगे। साथ ही ऐप के अंदर की थीम भी बदली जा सकेगी, जिससे चैट स्क्रीन, मेन्यू और दूसरे इंटरफेस का लुक कस्टमाइज किया जा सकेगा। यह फीचर अभी बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। और पढें: WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब चैट स्क्रीन दिखेगी एकदम अलग
WhatsApp Status के लिए Close Friends नाम का नया फीचर भी ला सकता है। अभी यूजर अपने स्टेटस को सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करते हैं या कुछ लोगों को हाइड करते हैं, लेकिन इस नए फीचर में आप अपने खास दोस्तों की एक अलग लिस्ट बना सकेंगे। इसके बाद जब भी स्टेटस डालेंगे तो वह सिर्फ उसी चुनी हुई लिस्ट के लोगों को दिखाई देगा।
WhatsApp बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैरेंटल कंट्रोल फीचर भी तैयार कर रहा है। इसके जरिए माता-पिता या गार्जियन बच्चों के अकाउंट की एक्टिविटी को सीमित कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सेकेंडरी अकाउंट केवल फोन में सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स को ही मैसेज या कॉल कर पाएगा और उन्हीं से मैसेज या कॉल मिल सकेगा। इससे अनजान लोगों से बातचीत का खतरा कम हो सकता है।
WhatsApp में भविष्य में प्रोफाइल कवर फोटो का फीचर भी आ सकता है। अभी यूजर्स केवल प्रोफाइल फोटो और बायो लगा सकते हैं, लेकिन इस नए फीचर से प्रोफाइल के ऊपर एक बड़ा बैनर फोटो लगाने का ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर कुछ हद तक सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसा अनुभव देगा। यूजर सीधे कैमरा से फोटो लेकर या गैलरी से इमेज चुनकर कवर फोटो सेट कर सकेंगे।