comscore

YouTube Tips: याद नहीं आ रहे गाने के बोल? गुनगुनाकर यूट्यूब पर ऐसे करें सर्च

YouTube का नया फीचर अब लोगों को गुनगुनाकर गाना सर्च करने की सुविधा दे रहा है। अगर आप गाने के बोल भूल गए हैं तो नीचे बताए गए तरीके से ऐसे सर्च करें।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 20, 2023, 06:05 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • YouTube में भी अब गूगल सर्च जैसा फीचर मिल रहा है।
  • गाने के बोल याद नहीं होने पर गुनगुनाकर गाना सर्च कर सकते हैं।
  • इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

YouTube ने हाल में कई नई फीचर्स पेश किए हैं। इसमें एक ऐसी सुविधा है, जो यूजर्स को गाना सर्च करने में मदद करेगा। इसकी मदद से अब आप किसी भी गाने को गाकर या गुनगुना कर भी सर्च कर सकते हैं। जी हां, गूगल असिस्टेंट और गूगल ऐप की तरह ही यूट्यूब में भी अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। अभी कुछ लकी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी गाने की धुन याद आती है, लेकिन उसके बोल नहीं। ऐसे में यह फीचर बहुत काम आएगा। आप धुन गुनगुनाकर या उसके कुछ बोल गायकर गाना सर्च कर सकते हैं। आइये, जानें कैसे करें इस नए फीचर का यूज। news और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

YouTube पर गुनगुना कर ऐसे सर्च करें गाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YouTube का यह फीचर Google Search के Hum-to-Search फीचर के जैसा है। इस तरह की सुविधा Google App और Google Assistant के लिए भी उपलब्ध है। हालांकि, यूट्यूब का यह फीचर गूगल से फास्ट है। यहां पर आपको 10-15 सेकेंड के लिए गाना गुनगुनाना होगा। news और पढें: Facebook क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया कॉपी कंटेंट पकड़ने वाला नया टूल

सर्च करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

यूट्यूब के इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर ऐप ओपन करें।
इसके बाद सर्च बार आइकन पर क्लिक कर दें।
अब आपको फोन के माइक्रोफोन को ऐप का एक्सेस देने होगा।
इसके बाद माइक्रोफोन पर क्लिक करना होगा। अब आप गाना गाकर या गुनगुना कर उसके लिए सर्च कर सकते हैं।
अगर सर्च रिजल्ट में वह गाना आ जाए, जिसके लिए आप सर्च कर रहे थे तो उस पर क्लिक करें। अन्यथा आप माइक्रोफोन पर एक बार फिर टैप करें और एक बार फिर से गुनगुनाएं। news और पढें: 89 रुपए वाले YouTube Premium Lite में बड़ा अपडेट, अब फ्री मिलेंगे ये 2 नए धांसू फीचर्स

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फिलहाल, भारत में सभी YouTube यूजर्स के लिए यह सुविधा नहीं आई है। समय के साथ-साथ सभी यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट कर दिया जाएगा। Google ने कल हुए Google for india 2023 इवेंट में की बड़ी घोषणाएं की हैं। यूट्यूब के लिए भी कई घोषणाएं हुई हैं, जिन्हें भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ लाया जाएगा।