Written By Avanish Upadhyay
Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 10, 2023, 06:04 PM (IST)
WhatsApp एक इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है और इसमें ढेरों तरह के फीचर्स हैं, जो लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं। व्हाट्सऐप का ऐसा ही एक फीचर है, जो यूजर्स को बगैर टाइप किए कॉन्टैक्ट सेव करने की सुविधा देते हैं। इतना ही नहीं आप भी बगैर बोले अपने कॉन्टैक्ट नंबर शेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है। और पढें: पब्लिक प्लेस में नहीं सुनना चाहते WhatsApp Voice Note, ऐसे Text में बदलकर पढ़ें पूरा मैसेज
व्हाट्सऐप के इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल स्क्रीन पर सिर्फ 5 क्लिक करने होंगे, उसके बाद यूजर्स किसी किसी का भी नंबर बगैर कुछ एक्सट्रा किए कॉन्टैक्ट नंबर सेव कर सकेंगे। इसके लिए किसी भी नंबर या नाम को टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। और पढें: WhatsApp में जल्द ब्लॉक किए जा सकेंगे बिजनेस मैसेज, आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर QR Code से कॉन्टैक्ट नंबर सेव करना बहुत ही आसान है। इसके लिए बहुत कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं होगा। आइए स्पेशल 5 क्लिक के बारे में जानते हैं। और पढें: WhatsApp ने फिर किया सरप्राइज, अब देख सकेंगे अनजान नंबर के स्टेटस! आ रहा नया फीचर
इसके बाद कॉन्टैक्ट फोनबुक में सेव हो जाएगा। हालांकि आप चाहें तो अपनी तरफ से नाम में बदलाव या कुछ रेफ्रेंस डाल सकते हैं। उदाहरण के रूप में समझें तो हमारे फोन में एक ही नाम से कई कॉन्टैक्ट होते हैं, ऐसे में हर एक व्यक्ति को पहचानने के लिए उसके नाम के साथ रेफ्रेंस एंटर कर देते हैं। व्हाट्सऐप के इस फोन को एंड्रॉयड में इस्तेमाल करके देखा है।