comscore

WhatsApp की 'सीक्रेट' ट्रिक: बिना ऐप खोले पढ़ें पूरा मैसेज, एकदम आसान है तरीका

यूजर अपने WhatsApp मैसेजेस को नोटिफिकेशन पैनल में पढ़ सकते हैं, लेकिन मैसेजिंग ऐप लंबे मैसेजेस को पूरा नहीं दिखाता है। जानिए बिना ऐप खोले व्हाट्सएप मैसेजेस को कैसे पढ़ सकते हैं...

Published By: Swati Jha | Published: Feb 09, 2023, 08:49 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp यूजर्स बिना मैसेजिंग ऐप खोले आसानी से पूरा मैसेज पढ़ सकते हैं।
  • Android WhatsApp यूजर्स के लिए एक सिंपल ट्रिक है।
  • लोग WhatsApp मैसेजेस को सीक्रेट रूप से पढ़ने के लिए विजेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इस ऐप में कई सारे फीचर्स छिपे हुए हैं। वहीं कुछ ऐसे ट्रिक्स भी जो हर एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध हैं। हालांकि बहुत से लोग इनके बारे में नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक ट्रिक है मैसेजिंग ऐप को खोले बिना पूरे व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ने की कैपेसिटी। news और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट

जाहिर है कि WhatsApp मैसेज आने पर आप उन्हें नोटिफिकेशन पैनल में पढ़ सकते हैं, लेकिन मैसेजिंग ऐप लंबे मैसेजेस को पूरा नहीं दिखाता है। कई बार ऐसा होता है कि जब आप किसी चैट को देखे जाने से बचने के लिए तुरंत मैसेज नहीं खोलना चाहते हैं, फिर यूजर्स में इसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जानिए आप कैसे बिना WhatsApp खोले पूरा मैसेज पढ़ सकते हैं… news और पढें: आज ही जान लें TV के USB पोर्ट के फायदे, 90% लोगों को नहीं पता कि ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

WhatsApp ट्रिक से बिना ऐप खोले पढ़ें पूरे मैसेज

यह ट्रिक बहुत आसान है और जो लोग विजेट का उपयोग करना जानते हैं वो इसे बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां बताया गया है कि कैसे आप बिना मैसेजिंग ऐप खोले पूरे WhatsApp मैसेज पढ़ सकते हैं। news और पढें: BGMI में नहीं कर पाते AKM का सही इस्तेमाल, फॉलो करें स्मार्ट Tips

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • Android फोन यूजर्स को सबसे पहले मेन स्क्रीन के होमपेज पर लॉन्ग प्रेस करना होगा।
  • अब, विजेट्स पर टैप करें और आपका स्मार्टफोन स्क्रीन पर सभी विजेट्स शो करेगा।
  • व्हाट्सएप विजेट मिलने तक नीचे स्क्रॉल करते रहें।
  • अब व्हाट्सएप विजेट पर टैप करें और यह आपके होमपेज पर जुड़ जाएगा।
  • फिर आप विजेट पर लंबे समय तक प्रेस करें और इसे दाईं ओर तब तक खींचेंज जब तक आपको क्लियर होमपेज स्क्रीन इंटरफेस न मिल जाए।
  • अब Done बटन पर टैप करें। विजेट को देर तक दबाएं और इसे टॉप पर शिफ्ट करें।
  • इसके बाद फिर विजेट का विस्तार करने का ऑप्शन मिलेगा और इसे फुल स्क्रीन तक बढ़ाया जा सकता है।
  • इससे पूरे मैसेजेस को आसानी से पढ़ना आसान हो जाएगा।

बिना ऐप खोले सभी WhatsApp मैसेज कैसे पढ़ें

एक बार जब आप WhatsApp विजेट को किसी एक होमपेज पर सेटअप कर लेते हैं, तो आपको सभी मैसेजेस को पढ़ने के लिए बस नीचे स्क्रॉल करना होगा। मैसेजेस को ऐप में चैट के अनुसार अलाइन किया जाता है। नए मैसेज टॉप पर होंगे और पिछले सभी मैसेज जिन्हें आपने पढ़ा नहीं है, वो इसके नीचे दिखाई देंगे।