Written By Manisha
Edited By: Swati Jha | Published By: Swati Jha | Published: Feb 17, 2023, 05:02 PM (IST)
इंटरनेट की Slow Speed यूजर्स को काफी परेशान कर देती है। इसका असर आपकी ब्राउजिंग और वाचिंग सेशन पर पड़ता है। कभी-कभी धीमा इंटरनेट UPI ट्रांजेक्शन शुरू करने, इंस्टैंट ईमेल और मैसेज भेजने जैसे कामों पर असर डालता है। लोकेशन, दिन का समय और नेटवर्क ट्रैफिक जैसी चीजें आपकी Internet Speed को प्रभावित करती हैं। और पढें: आपके फोन में नहीं चल रहा Internet, न हो परेशान, इन आसान तरीकों से करें ठीक
यूजर्स का WiFi कवरेज एरिया में होना हमेशा मुमकिन नहीं होता है। इसके अलावा, अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करना या एयरप्लेन मोड को ऑफ और ऑन करना भी इंटरनेट स्पीड बढ़ाने में ज्यादा मदद नहीं कर सकता है। और पढें: ये हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे फास्ट इंटरनेट वाली Tourist Cities
आइए जानते हैं कि मोबाइल इंटरनेट की स्पीड कैसे चेक कर सकते हैं और किन तरीकों से आप अपने डेटा की स्पीड बढ़ा सकते हैं।
ऐसे कई ऐप और वेबसाइट हैं जो आपको अपने मोबाइल इंटरनेट की स्पीड चेक करने की सुविधा देते हैं। Ookla Speedtest ऐसा ही ऐप और वेबसाइट है। Ookla स्पीडटेस्ट का उपयोग करके आप अपने मोबाइल इंटरनेट की स्पीड चेक कर सकते हैं।
अब यदि आपकी Internet Speed धीमी है, तो आप अपने इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए अपने DNS सर्वर को बदल सकते हैं। Android डिवाइस के लिए Google Play Store पर DNS Changer, 1.1.1.1: Faster & Safer Internet और Google DNS Changer सहित कई ऐप्स उपलब्ध हैं। आप जिस ऐप का उपयोग करना चाहते हैं उसे इंस्टॉल करें और इन स्टेप्स को फॉलो करें…
अपने DNS सर्वर को बदलने के अलावा भी कुछ तरीके हैं, जिनके जरिए आप अपने मोबाइल इंटरनेट की स्पीड बढ़ा सकते हैं। जानिए इनके बारे में…