Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 26, 2025, 09:19 AM (IST)
IND W vs BAN W Live: ICC Women’s One Day World Cup 2025 सेमीफाइनल से पहले आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का कर चुकी है। वहीं, बांग्लादेश का सफर समाप्त हो चुका है। आज के मैच में भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करने जा रही है। अगर आप क्रिकेट के डाय-हार्ट फैन है और एक भी मैच को मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जान लें टीवी और मोबाइल फोन पर कैसे मैच को देख सकेंगे Live। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar
भारत और बांग्लादेश के बीच का यह मैच आज 26 अक्टूबर रविवार के दिन आयोजित किया गया है। यह मैच नवी मुबंई के DY Patil Stadium में खेला जाने वाला है। मैच की शुरुआत 3 बजे होने वाली है। और पढें: Airtel का सबसे सस्ता Cricket Streaming पैक, कीमत मात्र 48 रुपये, IPL लवर्स की मौज
India और Bangladesh के बीच के इस मैच को टीवी पर Star Sports Network चैनल्स के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। अगर आप रविवार की छुट्टी घर बैठे इंजॉय करना चाहते हैं, तो आप स्टार-स्पोर्ट्स चैनल्स पर मैच को 3 बजे से लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा, यदि आपको किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, तो आप मैच की लाइवस्ट्रीमिंग को अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। जी हां, मैच को JioHotstar OTT प्लेटफॉर्म के जरिए भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है। अगर आपके पास JioHotstar सब्सक्रिप्शन है, तो आप घर कहीं भी अपने फोन पर मैच को लाइव देख सकेंगे। और पढें: Airtel vs Jio: किस कंपनी का 899 रुपये का प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट? ये कंपनी देगी 20GB एक्स्ट्रा डेटा