Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 07, 2026, 01:16 PM (IST)
Airtel कंपनी अपने महंगे रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। हालांकि, कंपनी के प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई सस्ते प्लान्स भी मौजूद होते हैं, जिसकी जानकारी ज्यादातर यूजर्स को नहीं होती। इन दिनों देशभर में IPL का क्रेज बना हुआ है। आईपीएल को फोन पर देखने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करके OTT वाले प्लान एक्टिवेट करा रहे हैं। हालांकि, अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आपको ओटीटी बेनेफिट क लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप 50 रुपये से कम के खर्च में IPL को घर बैठे अपने फोन पर इन्जॉय कर सकेंगे। सिर्फ ओटीटी बेनेफिट ही नहीं एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 1 महीने लंबी वैलिडिटी भी मिलने वाली है। इसका मतलब यह है कि एक रिचार्ज के बाद आप प्लान को 1 महीने तक इस्तेमाल कर सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग
हर कोई जानता है कि IPL की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है। लोगों की सहूलियत के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स लेकर आ चुकी हैं, जो कि यूजर्स को मुफ्त JioHotstar ओटीटी सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड कर रहे हैं। ऐसे में आपको अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं। प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा एक्सेस भी मिलेगा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी। एयरटेल के जिस सस्ते क्रिकेट स्ट्रीमिंग पैक की बात हम कर रहे हैं, उसकी कीमत मात्र 48 रुपये है। इस प्लान में आपको टेलीकॉम बेनेफिट के साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। और पढें: Airtel यूजर्स की मौज, 100 रुपये से कम में पाएं 20 OTT, Xstream Play Premium प्लान हुआ सस्ता
एयरटेल प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान की कीमत मात्र 48 रुपये है, लेकिन इसमें मिलने वाले बेनेफिट काफ दमदार है। यह प्लान पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी प्लान के तहत यूजर्स को 1GB डेटा का एक्सेस दे रही है। डेटा के अलावा, इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar का ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। यह बेनेफिट्स भी 1 महीने के लिए यूजर्स को फ्री मिलेंगे। यह अभी तक का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जो कि यूजर्स को 1 महीने तक की वैलिडिटी के साथ इस तरह का सस्ता क्रिकेट स्ट्रीमिंग बेनेफिट प्रोवाइड करता है। और पढें: क्या है 5G Network Slicing? Airtel की इस नई सुविधा से कैसे भीड़ में भी मिलेगा तेज इंटरनेट
ध्यान देने वाली बात यह है कि एयरटेल के प्लान में यूजर्स को सिर्फ 1GB डेटा का ही एक्सेस मिलेगा। ऐसे में यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के काम आने वाला है, जिन्हें असल में डेटा की जरूरत नहीं है। अगर आपके घर में वाई-फाई की सुविधा है, तो यह प्लान आपके लिए ही है। मामूली से रिचार्ज के बाद आपको 1 महीने तक का ओटीटी बेनेफिट फ्री प्राप्त होगा।
एयरटेल के प्लान की तुलना यदि मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से करें, तो Vodafone Idea भी अपने पोर्टफोलियो में एक टक्कर का प्लान लेकर आता है। मजे की बात यह है कि इस प्लान की कीमत एयरटेल से भी कम है। कीमत की तरह इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स भी एयरटेल की तुलना में कम है। वीआई कंपनी एक 44 रुपये का प्लान लेकर आती है, जिसकी वैलिडिटी मात्र 1 दिन की है। इस प्लान में आपको 1GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, यह प्लान भी JioHotstar बेनेफिट से लैस है। हालांकि, यह सब्सक्रिप्शन 1 महीने के लिए नहीं बल्कि 28 दिन तक के लिए ही उपलब्ध होगा।
| बेनेफिट्स | Airtel Rs 48 Cricket Plan | Vodafone Idea Rs 44 Cricket Plan |
|---|---|---|
| प्लान कीमत | ₹48 | ₹44 |
| वैलिडिटी | 1 महीना | 1 दिन |
| डेटा बेनेफिट | 1GB डेटा | 1GB डेटा |
| OTT सब्सक्रिप्शन | JioHotstar फ्री | JioHotstar फ्री |
| OTT वैलिडिटी | 1 महीना | 28 दिन |
| किसके लिए बेहतर | Wi-Fi यूजर्स और सस्ता OTT चाहने वालों के लिए | कम कीमत में OTT एक्सेस चाहने वालों के लिए |
| खास बात | सबसे सस्ते 1 महीने वाले क्रिकेट स्ट्रीमिंग प्लान्स में शामिल | एयरटेल से सस्ता, लेकिन वैलिडिटी बेहद कम |