Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Oct 05, 2023, 09:17 AM (IST)
ICC Cricket World Cup 2023: भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिकेट लवर हैं। क्रिकेट लोकप्रिय स्पोर्ट्स में से एक है। आज यानी 5 अक्टूबर से ICC ODI World Cup शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। सभी देशों की क्रिकेट टीम इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियों में लगी हुई थीं। 2023 Mens’s Cricket World Cup Schedule बहुत पहले ही जारी कर दिया गया था। वर्ल्ड कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आज ICC Cricket World Cup 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आइये, जानें कहां देख पाएंगे लाइव मैच।
England vs New Zealand ICC World Cup 2023 मैच आज यानी 5 अक्टूबर, 2023 को होने वाला है। इस साल के वर्ल्ड कप की सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट भारत में हो रहा है। पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ODI World Cup 2023 के पहले मैच के लिए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 1:30 बजे टॉस होगा। मैच को भारत में Star Sports Network पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
टीवी के अलावा ICC Cricket World 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग को फ्री में लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar मोबाइल ऐप पर की जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आपके टीवी या Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं है तब भी आप क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को फ्री में देख पाएंगे। हालांकि, लैपटॉप और टीवी पर Disney+ Hotstar के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
अगर आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग लैपटॉप और टीवी पर देखना चाहते हैं तो Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसका एक महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान 299 रुपये का है। एक साल के प्रीमियन प्लान की कीमत 1499 रुपये और एक साल के लिए सुपर प्लान की कीमत 899 रुपये है। आज का मैच काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों अच्छी टीमें एक दूसरे से भड़ेंगी।