comscore

Office का Wi-Fi अपने फोन में चलाएं, Password पूछने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

How to: अगर आप अपने लैपटॉप में मौजूद ऑफिस के Wifi को फोन में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह ट्रिक आपके काम आने वाली है।

Published By: Manisha | Published: Dec 23, 2024, 07:25 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Office Wifi Password: क्या आपके फोन का डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है। अगर हां, तो अब आप अपने लैपटॉप में चल रहे Office का Wifi अपने फोन में कनेक्ट कर सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि हमें तो अपने ऑफिस के वाई-फाई का पासवर्ड ही नहीं मालूम, तो फोन में कैसे कनेक्ट करें। दरअसल, लैपटॉप के वाई-फाई को फोन में कनेक्ट करने के लिए आपको पासवर्ड किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। यह पासवर्ड आपके ही लैपटॉप में छुपा है। news और पढें: HP का नया DeskJet प्रिंटर भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये सब फीचर्स, बस इतनी होगी कीमत

Office के Wifi को आप अपने फोन में हॉट-स्पॉट की तरह कनेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको IT के पास जाकर पासवर्ड जानने की भी जरूरत नहीं है। कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करके आप अपने ऑफिस के वाई-फाई का पासवर्ड जान सकते हैं और उसे अपने फोन में कनेक्ट कर सकते हैं। news और पढें: BSNL यूजर्स अब बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे कॉल, देशभर में शुरू हुई Wi-Fi Calling सेवा

फोन में ऐसे चलाएं Office का Wifi

1. लैपटॉप के Wifi को अपने फोन में कनेक्ट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप में Mobile Hotspot लिखकर सर्च करना होगा। news और पढें: आज ही जान लें TV के USB पोर्ट के फायदे, 90% लोगों को नहीं पता कि ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

2. इसके बाद Mobile Hotspot के सामने दिख रहे टॉगल को ऑन कर दें।

3. इसके बाद आपको स्क्रोल-डाउन करके Properties के ऑप्शन पर जाना है।

4. यहां आपको Name और Password दिखाई देगा।

5. आपको अपने लैपटॉप में दिख रहे Name को अपने फोन के वाई-फाई वाले ऑप्शन में सर्च करना है।

6. इसके बाद उस नाम पर क्लिक करें।

7. अब पासवर्ड को पासवर्ड की जगह डालें।

इस तरह अब आप अपने ऑफिस लैपटॉप में मिल रहे Wifi को हॉट-स्पॉट की तरह अपने फोन में चला सकेंगे। इसके लिए आपको अलग से पासवर्ड पूछने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां वीडियो में देखें इस प्रोसेस की पूरी डिटेल्स।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Techlusive (@techlusiveofficial)

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource