comscore

फोन चोरी होते ही हो जाएगा Lock, बस फोन में ये सेटिंग कर लें ऑन

Google ने हाल ही में Theft Protection नाम का फीचर रोलआउट किया है। यह फीचर फोन चोरी होते ही फोन को पूरी तरह से लॉक कर देता है, जिसके कारण आपके फोन का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा।

Published By: Manisha | Published: Oct 22, 2024, 07:14 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बिना फोन के एक दिन भी गुजारना काफी नामुमकिन-सा लगता है। ऐसे में फोन चोरी होना आपको यकिनन छोटा हार्ट-अटैक तो दे ही सकता है। फोन में हमारा काफी सारा प्राइवेट डेटा सेव रहता है। ऐसे में फोन चोरी हो जाने पर सबसे पहले उस प्राइवेट डेटा का ही ख्याल आता है। हालांकि, गूगल ने अपने नए फीचर के साथ आपकी यह समस्या दूर कर दी है। news और पढें: Aadhaar Card में घर बैठे अपडेट करें Email ID, वो भी बिल्कुल मुफ्त, जानें कैसे

Google ने हाल ही में Theft Protection नाम का फीचर रोलआउट किया है। यह फीचर फोन चोरी होते ही फोन को पूरी तरह से लॉक कर देता है, जिसके कारण आपके फोन का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा। यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। ऐसे में तुरंत फोन में इस फीचर को ऑन कर लें। अगर भविष्य में आपका फोन चोरी होता है, तो आपको डेटा चोरी की टेंशन नहीं होगी। news और पढें: कोर्ट रिकॉर्डिंग मामले पर Google ने दिल्ली हाईकोर्ट से क्या कहा? जानें पूरा मामला

How to turn on Theft Protection feature

1. Theft Protection ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के Setting App को ओपन करें। news और पढें: SIR 2026: साल 2002 की वोटर लिस्ट में अपना नाम घर बैठे फोन पर ऐसे ढूंढे, बहुत आसान है तरीका

2. इसके बाद आपको स्क्रोल-डाउन करके नीचे Google के ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

3. इसके बाद आपको इस ऑप्शन में 2 सेक्शन दिखेंगे, जिसमें Recommended और All Services मौजूद है।

4. आपको All Services वाले सेक्शन पर टैप करना होगा।

5. All Services वाले सेक्शन में आपको नीचे स्क्रोल-डाउन करके Theft Protection वाले ऑप्शन पर जाना होगा।

6. इसके बाद Theft Detection Lock वाले ऑप्शन को टॉगल ऑन करके कंफर्म कर दें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बस आपको सिर्फ इतना ही करना है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आपके फोन में Theft Protection ऑन हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही कोई चोर आपका फोन छीनकर भागने की कोशिश करेगा आपका फोन अपने आप ही पूरी तरह से लॉक हो जाएगा, जिसे आपके अलावा कोई और ओपन नहीं कर सकेगा।