comscore

Microsoft Windows 11 में कैसे हटाएं इमेज का बैकग्राउंड, जानें आसान ट्रिक

Microsoft Windows 11 में Paint और Photos जैसे ऐप हैं। इनके जरिए आप फोटो के बैकग्राउंड को रिमूव कर सकते हैं या फिर उसे किसी कलर से रिप्लेस कर सकते हैं।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Feb 05, 2024, 12:53 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Microsoft में Paint और Photos जैसे ऐप हैं।
  • इनमें कई सारे एडिटिंग फीचर मिलते हैं।
  • इनके जरिए आप इमेज के बैकग्राउंड को रिमूव कर सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Microsoft Windows 11 पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें पेंट (Paint) और फोटो (Photos) जैसे इन-बिल्ट फोटो एडिटिंग ऐप दिए गए हैं। इन ऐप में कई फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से इमेज के बैकग्राउंड को हटाया जा सकता है या फिर उसे किसी भी कलर से रिप्लेस किया जा सकता है, वो भी बिना थर्ड-पार्टी ऐप की मदद के। अगर आप भी पेंट या फोटो ऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इमेज बैकग्राउंड हटाना नहीं आता है, तो हम आपको यहां ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप इमेज के बैकग्राउंड को हटा पाएंगे। news और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान

Paint में कैसे हटाएं इमेज का बैकग्राउंड ?

1. इमेज का बैकग्राउंड हटाने के लिए विंडोज 11 के पेंट ऐप को अपडेट करें।
2. अपडेशन पूरी होने के बाद अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में पेंट ऐप ओपन करें।
3. अब ब्लैंक कैनवास पर उस इमेज को ओपन करें, जिसका बैकग्राउंड आप हटाना चाहते हैं।
4. इमेज सेक्शन पर जाएं।
5. यहां ‘Remove Background’ पर क्लिक करें।
6. इमेज का बैकग्राउंड रिमूव हो जाएगा।
7. आप Ctrl+S प्रेस करके फोटो को सेव कर सकते हैं। news और पढें: AI से कमाई का नया तरीका, Microsoft ने पब्लिशर्स के लिए लॉन्च किया ये खास प्लेटफॉर्म

फोटो के बैकग्राउंड को कलर से कैसे करें रिप्लेस ?

1. फोटो ऐप ओपन करें।
2. ऊपर से एडिट इमेज मेन्यू ओपन करें।
3. यहां आपको एक आइकन दिखाई देगा, जिसमें पर्सन के पीचे लाइन दिखाई दे रही होगी।
4. वहां से Replace ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. अब उस कलर चुनें, जिसे आप बैकग्राउंड से बदलना चाहते हैं।
6. Apply ऑप्शन पर क्लिक करें।
7. इस तरह आप इमेज के बैकग्राउंड को कलर से रिप्लेस कर सकेंगे। news और पढें: AMD ने किया खुलासा, Next-Gen Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च

Copilot Pro की डिटेल

आखिर में आपको बताते चलें कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने पिछले महीने यानी जनवरी 2024 में Copilot Pro को लॉन्च किया था। यह असिस्टेंट एआई तकनीक पर काम करता है। इसमें अपग्रेडेड फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स का काम आसान बनाएंगे। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। इसकी कीमत 20 डॉलर (करीब 1,660 रुपये) प्रति माह है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस सेवा को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। इससे पहले कंपनी ने Copilot को लॉन्च किया था। यह एकदम फ्री है। कोई भी इस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इससे चैटजीपीटी और गूगल बार्ड को जबरदस्त टक्कर मिली है।