Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jan 02, 2023, 07:48 PM (IST)
आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। हर छोटा-बड़ा काम स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से पूरे हो जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से घर पर पासपोर्ट साइज फोटो बनाने की जानकारी देने जा रहे हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम
पासपोर्ट साइज फोटो किसी भी फोर्म व ऑफिशियल वर्क के लिए काफी जरूरी हिस्सा होता है। यूं तो ऑनलाइन फॉर्म भर दिया जाता है, लेकिन पासपोर्ट साइज फोटो की बात आती है, आज भी हम में से कई लोग फोटो स्टूडियो का रुख करते हैं। लेकिन आज हम आपकी यह मुसिबत भी दूर करने वाले हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर बैठे पासपोर्ट साइज फोटो बनाएं। और पढें: Jio, Airtel या Vi आपके इलाके में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान लें काम की ट्रिक
पासपोर्ट साइज फोटो के ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपकी तस्वीर प्लेन व्हाइट बैकग्राउंड के साथ ली गई हो। अगर आपके फोन में प्लेन व्हाइट बैकग्राउंट वाली फोटो है, तो उसे आप पासपोर्ट साइज फोटो में कनवर्ट कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
सबसे पहले अपने फोन या फिर लैपटॉप पर idphotodiy वेबसाइट ओपन करें।
यहां आपको सर्च बार में अपने देश का नाम India डालना होगा।
यहां ऑटोमैटिकली पासपोर्ट साइज फोटो के ऑप्शन पर क्लिक होगा। आपने अपनी सुविधा के अनुसार दिए गए ऑप्शन को चुन सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर आपने Passport 5.1 x 5.1 cm (2 x 2 inch) पर क्लिक किया है।
अब नीचे आपको Create Your Photo पर क्लिक करना है।
इसके बाद दूसरी विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको अपनी फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
अब आप ब्राउज करके लैपटॉप व फोन में सेव फोटो को यहां अपलोड करें।
फोटो अपलोड होने के बाद आपको उसे थोड़ा क्रॉप करना होगा।
इसके बाद Next पर क्लिक करें।
अगली विंडो पर आपकी पासपोर्ट साइज फोटो तैयार मिले, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।