Published By: Mona Dixit | Published: Jul 10, 2023, 05:48 PM (IST)
नई नौकरी ढूढ़ने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn एक अच्छा जरिया है। इसकी मदद से आप अपने प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट से जुड़े रह सकते हैं। प्लेटफॉर्म आपके वर्क एक्सपीरियंस को दिखाने, जरूरी कॉन्टैक्ट बनाने, करियर के लिए स्किल बढ़ाने और नई नौकरी ढूंढने जैसे कई कामों में मदद करता है। समय के साथ-साथ इसका चलन बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर लोग इसका यूज करते हैं। और पढें: LinkedIn यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब AI तय करेगा आपकी Feed में कौन-सी पोस्ट दिखेगी
हालांकि, कई कारणों के चलते लोग अपने अकाउंट को डिलीट भी करना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और इसका तरीका नहीं पता है तो परेशान न हों। हम यहां आपको LinkedIn अकाउंट डिलीट करने का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Cloudflare Outage: Canva, LinkedIn, Groww समेत कई बड़ी-बड़ी वेबसाइट घंटों रही डाउन
लिंक्डइन अकाउंट डिलीट करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें। आपकी प्रोफाइल डिलीट होने के बाद आपकी सभी जानकारी डिलीट हो जाएगी। साथ ही, आपकी प्रोफाइल प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखाई देगी। इसके अलावा, आपके सभी कनेक्शन, सर्टिफिकेसन और आपके द्वारा प्रोफाइल में ऐड की गई डिटेल, सब डिलीट हो जाएगी। और पढें: Facebook पर दोबारा लौटा LinkedIn वाला फीचर, घर बैठे मिलेगी नौकरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि LinkedIn अकाउंट डिलीट करने के बाद दोबार रीस्टोर करने के लिए दो सप्ताह का समय मिलता है। आप अकाउंट बंद करने से पहले अपने डेटा को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं। यदि आप अपने अकाउंट को रीएक्टिवेट करते हैं तो कुछ चीजें जैसे ग्रुप मेंबरशिप खो देंगे।
इस तरह आप आसानी से अकाउंट डिलीट कर पाएंगे।