comscore

PF निकालने से पहले करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो फंस सकता है पैसा

PF (Provident Fund) निकालने या ट्रांसफर करने के लिए EPFO ने KYC अपडेट अनिवार्य कर दिया है। अगर आपका Aadhaar, PAN और बैंक डिटेल UAN से लिंक नहीं है, तो PF से जुड़ी प्रक्रिया में दिक्कत या देरी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें ऑनलाइन KYC अपडेट...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 20, 2026, 12:27 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

भारत में नौकरी करने वाले लोगों के लिए PF (Provident Fund) एक बहुत जरूरी बचत योजना है। इसे Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) चलाता है, हर महीने कर्मचारी और कंपनी दोनों इसमें थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करते हैं, जिससे भविष्य के लिए एक अच्छा फंड तैयार होता है लेकिन अब EPFO ने साफ कर दिया है कि अगर आपका KYC अपडेट नहीं है, तो आपको PF निकालने या ट्रांसफर करने में दिक्कत हो सकती है। कई बार बिना KYC के PF निकालने की रिक्वेस्ट सीधे रिजेक्ट भी हो जाती है, फिर भी आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें PF के नियम और KYC अपडेट कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए समय रहते KYC अपडेट करना बहुत जरूरी है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

KYC अपडेट न होने पर क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं?

EPFO के नए नियमों के अनुसार KYC अपडेट करना अब पूरी तरह अनिवार्य हो गया है। KYC यानी Know Your Customer प्रक्रिया के तहत आपके Aadhaar, PAN और Bank Accounts की जानकारी को आपके UAN (Universal Account Number) से लिंक करना जरूरी है। अगर यह जानकारी अपडेट नहीं है या गलत है, तो न सिर्फ PF निकालने में दिक्कत होगी बल्कि नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर, टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं और अकाउंट वेरिफिकेशन में भी समस्या आ सकती है। KYC अपडेट होने के बाद PF से जुड़े सभी ट्रांजैक्शन तेज, सुरक्षित और आसान हो जाते हैं, जिससे यूजर्स को बार-बार दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

KYC ऑनलाइन कैसे करें अपडेट?

  • अच्छी बात यह है कि EPFO ने KYC अपडेट की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और आसान बना दिया है।
  • इसके लिए आपको EPFO के Member e-Sewa पोर्टल पर जाना होगा और अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर KYC सेक्शन में जाकर ‘Manage’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां से आप अपने Bank Accounts, PAN और Aadhaar से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
  • बैंक डिटेल डालते समय अकाउंट नंबर और IFSC कोड सही भरना बेहद जरूरी है क्योंकि यही जानकारी आगे PF ट्रांजैक्शन में इस्तेमाल होती है।

KYC अपडेट के बाद वेरिफिकेशन कैसे पूरा होता है?

जब आप अपनी डिटेल्स भर देते हैं, तो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होता है। इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट ‘Pending with Employer’ स्टेटस में चली जाती है, यानी अब आपके नियोक्ता (employer) को इसे डिजिटल रूप से अप्रूव करना होता है, जैसे ही कंपनी आपकी KYC रिक्वेस्ट को मंजूरी देती है, आपका KYC अपडेट सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है। ऐसे में सलाह यही है कि अगर आपने अभी तक अपना KYC अपडेट नहीं किया है, तो जल्द से जल्द इसे पूरा करें, ताकि भविष्य में PF निकालने या ट्रांसफर करने में कोई रुकावट न आए।