Published By: Mona Dixit | Published: May 12, 2023, 11:25 AM (IST)
CBSE 10, 12 Result 2023: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अनाउंस कर दिया है। इस साल सीबीएसई बार्ड परीक्षा 2023 (CBSE Board Exam 2023) में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने स्मार्टफोन पर अपने नंबर देख सकते हैं। ऑनलाइन CBSE 12 Result 2023 देखने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: CBSE 10th Result 2026 Live: इंतजार खत्म, आ गए 10वीं के रिजल्ट, Digilocker पर ऐसे मार्कशीट करें डाउनलोड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल CBSE 12वीं परीक्षा में कुल 16,60,511 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 14,50,174 छात्र पास हुए हैं। इसका मतलब है कि इस बार रिजल्ट 87.33 प्रतिशत रहा है। यह पिछले साल की तुलना में काफी कम है। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 92.71 प्रतिशत है। और पढें: CBSE Class 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे, जानिए DigiLocker और UMANG App पर रिजल्ट कैसे करेंगे चेक
CBSE Class 12th Result 2023 देखने के कई तरीके हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, वे Digilocker से भी अपने नंबर देख सकते हैं। और पढें: CBSE ने फिजिकल माइग्रेशन सर्टिफिकेट देना बंद किया, अब मिलेगा डिजिटल वर्जन, इस ऐप से तुरंत करें डाउनलोड
अगर अभी वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है तो परेशान न हों। एक साथ बहुत सारे लोग रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट ओपन करते हैं, इस कारण वह डाउन हो जाती है। थोड़ा समय के बाद वह ठीक काम करने लगेगी। बता दें कि अभी CBSE 10 Result 2023 की घोषणा नहीं हुआ है।
सीबीएसई ने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, सीबीएसई पहली, दूसरी या तीसरी रैंक हासिल करने वाले छात्र को रिवॉर्ड भी नहीं देगा। बोर्ड ने कहा कि वह उन 0.1 फीसदी छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिन्होंने विषयों में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं।