comscore

OPPO K15 Pro Series की लॉन्च डेट अनाउंस, जल्द दमदार फीचर्स के साथ देगी ग्लोबल बाजार में दस्तक

OPPO K15 Pro Series ग्लोबल बाजार में दस्तक देने वाली है। इसमें आने वाले फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया गया है। इन अपकमिंग फोन दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 26, 2026, 09:33 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OPPO ने तमाम लीक्स को दरकिनार कर OPPO K15 Pro Series की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इस लाइनअप को K13 Turbo और K13 Turbo Pro के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। इस लेटेस्ट सीरीज में आने वाले फोन्स में दमदार बैटरी और एचडी डिस्प्ले जैसे धाकड़ फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके आने से बाजार में कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन भी कई गुना बढ़ जाएगा। news और पढें: 1800 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले स्मार्टफोन, खरीदने के लिए अभी करें ऑर्डर

कब लॉन्च होगी सीरीज ?

फोनएरिना की रिपोर्ट के अनुसार, OPPO K15 Pro सीरीज को सबसे पहले 1 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत Oppo K15 Pro और K15 Pro+ को उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस सीरीज के जरिए कंपनी Turbo से Pro की ओर शिफ्ट करने वाली है। इनकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है। news और पढें: 50MP कैमरा वाले OPPO A5 Pro 5G को कम दाम में खरीदने का सुनहरा चांस, मिल रही धमाका डील

ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो के15 प्रो प्लस में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रेजलूशन 2772 x 1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज हो सकता है। पावर और परफॉर्मेंस के लिए फोन में Dimensity 9500s चिपसेट दी जा सकती है। फोटो व वीडियो के लिए फोन के बैक में 50एमपी का मेन और 8एमपी का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा, जबकि फ्रंट में 16एमपी का कैमरा दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 8000mAh की हो सकती है, जिसे फास्ट चार्जिंग का साथ मिलने की संभावना है।

अब के15 प्रो की बात करें, तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिवाइस में Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। हालांकि, इसकी बैटरी टॉप मॉडल में मिलने वाली बैटरी से कम पावर की होगी।

OPPO K13 Turbo की डिटेल

ओप्पो के13 टर्बो को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत मिड रेंज में रखी गई है। इस फोन में 6.8 इंच का 1.5के रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले है। इसमें Dimensity 8450 चिपसेट के साथ-साथ Mali-G720 MC7 GPU, 12 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह Android 15 बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी और 2एमपी का डेप्थ लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16एमपी का कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।