Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 09:51 AM (IST)
iPhone का क्रेज हमेशा से ही लोगों में सबसे ज्यादा रहा है, खासकर Apple के iPhone 15 मॉडल को लोग इसके शानदार कैमरा, फास्ट परफॉर्मेंस और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स की वजह से पसंद करते हैं। इसी बीच ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विजय सेल्स ने अपनी ‘Apple Days Sale’ की घोषणा की है, जो 11 अप्रैल शुरू हो चुकी है और 16 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में Apple के कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 15 की डील को लेकर हो रही है, जिसमें यह फोन बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। और पढें: iPhone 15 को मात्र 51,400 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा Offer
इस ऑफर के तहत iPhone 15 (128GB वेरिएंट) जिसकी असल कीमत लगभग ₹59,900 है, डिस्काउंट के बाद ₹56,900 का मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को SBI, ICICI और Axis Bank जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2000 तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस बैंक ऑफर को जोड़ने के बाद इसकी कीमत और कम होकर करीब ₹54,900 तक पहुंच जाती है। और पढें: Apple Event 2025: iPhone 17 सीरीज लॉन्च से पहले धड़ाम गिरी iPhone 16, iPhone 15 की कीमत
इस सेल में एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसमें ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन देकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। अगर किसी पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू ₹10000 तक मिलती है, तो उस पर विजय सेल्स की तरफ से अतिरिक्त ₹10000 का बोनस भी दिया जा रहा है, यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को लगभग ₹20,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस तरह सभी ऑफर्स को जोड़कर iPhone 15 की प्रभावी कीमत ₹35,000 से भी कम हो सकती है, हालांकि यह पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।