Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 10:00 AM (IST)
Elon Musk की सोशल मीडिया कंपनी ‘X’ एक नया मैसेजिंग ऐप टेस्ट कर रही है, जिसका नाम X Chat रखा गया है। यह ऐप फिलहाल TestFlight के जरिए iPhone यूजर्स के लिए बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसे अभी बहुत छोटे ग्रुप के लिए जारी किया है ताकि शुरुआती यूजर्स ऐप को इस्तेमाल करके फीडबैक दे सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती टेस्टिंग में करीब 1000 यूजर्स को शामिल किया गया था और बीटा स्लॉट कुछ ही घंटों में भर गए। बाद में कंपनी ने कहा कि जल्द ही इस टेस्टिंग प्रोग्राम को बढ़ाकर करीब 5000 यूजर्स तक किया जा सकता है, जिससे ज्यादा लोग इस ऐप को आजमा सकेंगे और अपने अनुभव शेयर कर सकेंगे। और पढें: X Chat: WhatsApp की टेंशन बढ़ाने आया खास फीचर, मैसेज भेजने के साथ कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल
X Chat को असल में X प्लेटफॉर्म के अंदर मौजूद मैसेजिंग सिस्टम का एक अलग वर्जन माना जा रहा है। अभी तक X ऐप के अंदर ही डायरेक्ट मैसेज (DM) का फीचर मिलता है, लेकिन अब कंपनी इसे अलग ऐप के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। यह कदम थोड़ा अलग इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि एलन मस्क पहले कई बार कह चुके हैं कि वह X को एक ‘Everything App’ बनाना चाहते हैं, जिसमें मैसेजिंग, पेमेंट, क्रिएटर टूल्स और सोशल मीडिया जैसे सभी फीचर एक ही प्लेटफॉर्म में हों। ऐसे में अलग मैसेजिंग ऐप लॉन्च करना इस बात का संकेत दे सकता है कि कंपनी अब एक मॉड्यूलर रणनीति पर भी काम कर रही है, यानी अलग-अलग काम के लिए अलग ऐप्स। और पढें: Elon Musk ने X में किया बड़ा बदलाव, अब नहीं भेज सकते DMs, उसकी जगह आया ये नया फीचर
The reception of this app has been incredible. We appreciate the feedback and will continue to address bugs and share updates.
और पढें: Elon Musk ने दी WhatsApp को टक्कर, X Chat में Emoji रिएक्शन जैसे जोड़े कई जरूरी फीचर्स
That said, the foundation is very stable and we’re expanding to 5,000 new users today.
Please use this new link: https://t.co/jSnpemKNge https://t.co/Vf2Q4Elamm
— Michael Boswell (@mjboswell) March 3, 2026
शुरुआती टेस्टर्स द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के अनुसार X Chat का इंटरफेस अभी काफी सरल और साफ दिखाई देता है। कुछ यूजर्स ने बताया कि ऐप का नाम ‘X Chat’ की जगह ‘xChat’ स्टाइल में दिखता है। Log-In स्क्रीन पर एक स्टाररी यानी तारों जैसा बैकग्राउंड दिखाई देता है, जो ऐप को थोड़ा अलग लुक देता है, हालांकि फिलहाल इसका बीटा वर्जन पूरी तरह तैयार नहीं है। उदाहरण के लिए, मैसेज रिक्वेस्ट का फीचर अभी दोबारा बनाया जा रहा है और कई जरूरी फीचर अभी डेवलपमेंट में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉइस कॉल, वीडियो कॉल और वेरिफाइड बैज जैसे फीचर भी आने वाले समय में जोड़े जा सकते हैं।
सिक्योरिटी के मामले में X Chat को End-To-End Encryption वाला बताया जा रहा है, यानी भेजे गए मैसेज केवल भेजने वाले और पाने वाले व्यक्ति ही पढ़ सकेंगे। हालांकि कुछ साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स पहले भी X के एन्क्रिप्शन सिस्टम को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि Signal जैसे मैसेजिंग ऐप की तुलना में X की एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी उतनी बेहतर नहीं है। अभी यह साफ नहीं है कि नया X Chat ऐप इन चिंताओं को दूर कर पाएगा या नहीं। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि X Chat में होने वाली चैट्स मुख्य X प्लेटफॉर्म और वेब मैसेजिंग क्लाइंट chat.x.com के साथ सिंक होंगी, जिससे यूजर्स किसी भी डिवाइस से अपनी बातचीत जारी रख सकेंगे। फिलहाल iOS पर इस ऐप को 17+ आयु रेटिंग दी गई है।