comscore

Elon Musk ने दी WhatsApp को टक्कर, X Chat में Emoji रिएक्शन जैसे जोड़े कई जरूरी फीचर्स

Elon Musk ने WhatsApp को टक्कर देने के लिए बड़ा दांव लगा दिया है। अब X Chat में मिलेंगे WhatsApp वाले कई जरूरी फीचर्स। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 30, 2025, 01:18 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Elon Musk ने पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, मस्क ने अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट X ऐप के लिए कई ऐसे नए फीचर्स रोलआउट किए हैं, जो अभी तक WhatsApp तक सीमित थे। हालांकि, अब उन फीचर्स को आप X Chat में भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इन फीचर्स की लिस्ट में Typing indicators, emoji reactions, mentions आदि शामिल है। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: WhatsApp सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है ये खास फीचर, पढ़ते ही गायब हो जाएंगे मैसेज

Typing Indicator

WhatsApp की तरह ही अब X Chat में भी टाइपिंग इंडिकेटर दिखाई देगा। इस इंडिकेटर के जरिए आपको पता चलेगा कि सामने वाले शख्स चैट में मैसेज टाइप कर रहा है। यह फीचर आपको चैट के प्रति एक्टिव रहने में मदद करता है। news और पढें: X में आया कमाल का ‘History’ फीचर, अब नहीं खोएंगे पुराने पोस्ट

Emoji Reaction

अभी तक आप X चैट में सिर्फ लिखकर मैसेज के रिप्लाई करते थे, लेकिन अब आपको इमोजी के जरिए रिप्लाई करने की भी सुविधा मिलने वाली है। इस चैट में इमोजी रिएक्शन को एड कर दिया गया है, जिसमें Thumbs-Up व Laugh जैसे WhatsApp इमोजी शामिल हैं। news और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

Mentions in Group

WhatsApp की तरह ही अब आप X Chat में किसी ग्रुप में चैट करते हुए किसी एक शख्स को मैसेज में मेंशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको @ लिखकर उस ग्रुप मेंबर का नाम टाइप करना होगा, जिसे आप मैसेज में मेंशन करना चाहते हैं।

Chat Search

चैट सर्च का फीचर अब X Chat में आ चुका है। इस फीचर के जरिए आप किसी भी चैट में पुराने मैसेज को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपको बता दें, एलन मस्क ने यह फीचर्स X Chat के लिए रोलआउट कर दिए हैं। इन फीचर्स को आप X के DM सेक्शन में कर सकेंगे। ये सभी फीचर्स अब लाइव हो चुके हैं, जिसे एक्सेस करने के लिए आपको अपना X ऐप अपडेट करना होगा। इस ऐप को आप Google Play Store व App Store से अपडेट कर सकते हैं।