Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 26, 2023, 07:02 PM (IST)
Vodafone Idea (Vi) ने न्यू ईयर के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए नया इंटरनेशनल प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासतौर पर भारतीयों की पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन Maldives के लिए पेश किया गया है। नए साल के मौके पर ज्यादातर लोग हॉलिडे प्लान करते हैं। अगर आप वोडाफोन आइडिया ग्राहक हैं और इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो कंपनी का यह नया प्लान आपके लिए ही है। सिर्फ नया प्लान ही नहीं बल्कि कंपनी ने अपने मौजूदा इंटरनेशनल प्लान में भी कुछ बदलाव किया है। कंपनी ने उन प्लान में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा शामिल कर दी है। आइए जानते हैं वीआई के नए प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: क्या है Vodafone Idea का नया Hybrid Pack? 1 साल की वैलिडिटी के साथ इंटरनेशनल रोमिंग बेनेफिट्स के मजे
Vodafone Idea (Vi) के नए इंटरनेशनल प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 2999 रुपये है। यह प्लान Maldives के लिए पेश किया गया है। प्लान की वैलिडिटी 10 दिन तक की है। बेनेफिट्स की बात करें, तो वीआई के इस 2999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 5GB हाई-स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलते हैं। साथ ही प्लाने में 10 आउटगोइंड SMS और अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान को आप Vi APP और वेबसाइट से एक्टिवेट कर सकते हैं। और पढें: Vodafone Idea (Vi) ने 670 रुपये और 1005 रुपये के प्लान किए लॉन्च, Unlimited मिलेगा डेटा और...
अगर यूजर्स की डेटा, कॉलिंग और एसएमएस लिमिट खत्म हो जाती है, तो इस प्लान के तहत इंडिया कॉल करने के लिए उन्हें 3 रुपये प्रति मिनट चार्ज देना होगा। वहीं, भारत के अलावा अन्य किसी जगह कॉल करने में 35 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा। 5GB डेटा के बाद 1MB के लिए 1 रुपये शुल्क लिया जाएगा। और पढें: Vodafone Idea (Vi): मात्र 61 रुपये में मोबाइल इंश्योरेंस फ्री दे रही कंपनी, फोन खोने पर मिलेगा 25000 रुपये
वीआई कंपनी ने एक 3999 रुपये वाला इंटरनेशनल प्लान भी पेश किया है। इस प्लान का इस्तेमाल USA, UK, Italy, Malaysia, Germany, Singapore, Brazil जैसे 100 देशों में किया जा सकता है। फिलहाल, Maldives इस प्लान का हिस्सा नहीं है।
आपको बता दें, पिछले दिनों ही कंपनी ने 3199 रुपये की कीमत में एक वार्षिक प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में 365 दिन यानी कि 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा, प्लान में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा शामिल है। इस प्लान में कंपनी ने ओटीटी बेनेफिट भी प्रोवाइड किया है। वीआई का यह प्लान यूजर्स को 1 साल तक का Amazon Prime Video मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री प्रोवाइड करता है।